पत्रिका न्यूज नेटवर्क/झुंझुनूं/सिंघाना। मांजरी गांव आज गमगीन है। परिजन और बचपन के साथियों का रो-रोकर बुरा हाल है। लाडली बेटी अभी मात्र डेढ साल की है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि मांजरी गांव का जवान लांस नायक मनोज कुमार यादव (25) ट्रक में सवार थे। जेमा के पास हुए हादसे में शहीद हो गए। वे वर्ष 2016 में 1871 में फील्ड रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। शहीद के पिता जगदीश यादव व माता का नाम विमला देवी है।