5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीबीएसइ के विद्यार्थी सीखेंगे कौशल विकास की बारीकियां, करेंगे योग

पाठयक्रम में शामिल किया
2 min read
Google source verification
Students of CBSE will learn the nuances of skill development, yoga

सीबीएसइ के विद्यार्थी सीखेंगे कौशल विकास की बारीकियां, करेंगे योग

जितेन्द्र योगी
झुंझुनूं. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के माध्यम से पढ़ाई करने वाले देशभर के विद्यार्थियों के लिए खुशखबर है। अब वे कौशल विकास की बारिकियों को भी सीख सकेंगे। वहीं, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बारे में जानने के साथ-साथ योगा के माध्यम से फिट रहने की जानकारी हासिल कर सकेंगे। हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली ने सर्कुलर जारी कर नए सत्र से कई विषयों को पाठयक्रम में शामिल किया गया है। जारी सर्कुलर के अनुसार नए पाठयक्रम में आर्टिफिशियल इन्टेलीजेंस, बाल्यवस्था देखभाल शिक्षा और योगा विषय को शामिल किया गया है। आठवीं, नौवीं और 11वीं के लिए ये विषय इसी सत्र से लागू हो जाएगा। इसके अलावा कौशल विकास विषय को भी लागू किया गया है। इसमें यह सुनिश्चित किया गया है कि स्कूल कृत्रिम बुद्धिमता प्रेरित मापदंड जिसकी अवधि 12 घंटे की होगी, इसे कक्षा आठ के लिए भी लागू कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़े जानकार और जारी सर्कुलर के अनुसार स्कूलों में माध्यमिक स्तर पर कौशल विकास विषय को अतिरिक्त छठे वैकल्पिक विषय के रूप में अन्य अनिवार्य विषयों के साथ लागू किया गया है। अगर कोई भी विद्यार्थी किसी भी अनिवार्य विषय उदाहरण के तौर पर जैसे गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान में फेल हो जाता है तो छठे कौशल विकास विषय द्वारा इसे बदला जा सकता है। अर्थात फेल विषय (कोई एक) की जगह कौशल विकास विषय के अंक उसमें जुड़ जाएंगे।

इसी सत्र से होगा लागू
नए सत्र से लागू होने वाले कौशल विकास के विषयों को लेकर विद्यार्थी भविष्य में होने वाली चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो सकता है। साथ ही योग की जानकारी हासिल कर स्वास्थ्य के प्रति स्वयं के अलावा दूसरों को प्रेरित कर सकता है। उच्च माध्यकि स्तर पर भी कोई भी सीबीएसइ स्कूल 42 वैकल्पिक विषयों में से एक या एक से अधिक कौशल विकास विषयों को लागू कर सकता है।


साइबर सिक्योरिटी के बारे में जान सकेंगे
सीबीएसइ नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों व शिक्षकों का साइबर सिक्योरिटी के प्रति ज्ञान बढ़ाने के लिए एक बुकलेट जारी की है। जिसे विद्यार्थी अपनी मर्जी से पढ़कर साइबर सिक्योरिटी के बारे में जान सकेंगे कि साइबर क्राइम से बचने के लिए क्या किया जाना चाहिए।


सफल निर्वहन के लिए सीबीएसइ कराएगा उपलब्ध
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इन सभी कौशल विकास विषयों से संबंधित दिशा निर्देश व सहयोग शिक्षकों को इनके सफल निर्वहन के लिए उपलब्ध कराएगा ताकि विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं हो।

सीबीएसइ का बेहतरीन निर्णय है...
&सीबीएसइ स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थी अब कौशल विकास, योगा व आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की बारीकियां सीख सकेंगे। सीबीएसइ बोर्ड ने स्कूल पाठयक्रम में आठवीं, नौवी व 11वीं के विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, बाल्यवस्था देखभाल शिक्षा, योगा व कौशल विकास विषयों को लागू कर बेहतरीन कार्य किया है।
डा. रविशंकर शर्मा, एक्सपर्ट सीबीएसइ स्कूल

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग