
विद्यार्थियों ने खेलो में दिखाई प्रतिभा
विद्यार्थियों ने खेलो में दिखाई प्रतिभा
विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
पिलानी. मण्डेलिया महाविद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डा. दीप्ति कौशिक के आतिथ्य में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने भाग लिया।इसी प्रकार चंदाबाल निकेतन स्कूल में विद्यालय प्राचार्य पल्लवी सैनी के आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
स्कूल निदेशक कृष्ण कुमार सैनी एवं वरिष्ठ अध्यापक वेदप्रकाश ने उपस्थित को बालिका दिवस से जुड़ी जानकारी दी।
दुर्गा पब्लिक स्कूल में प्राचार्य पुनीता शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इसी प्रकार बिरला तकनीकी प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्राचार्य मनोज गौड़ एवं उप प्राचार्य निरंजन शर्मा के आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ।
राज्य स्तर पर पदक विजेताओं का सम्मान
पिलानी. राजगढ़ रोड़ स्थित सन साईन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में कई मेडल जीते हैं। मेडल विजेताओं का स्कूल चेयरमैन उम्मेद सिंह बामिल के नेतृत्व में सम्मान किया गया। स्कूल निदेशक कपिल बामिल ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर में किया गया। प्रतियोगिता में आर्यन, करूणा, मनोज, पवन अंकिता, लक्ष्मी, रिशिका,सूची, रिशा तथा विश्वास ने मेडल जीते है। विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्य पिंकी ने आभार जताया।
खेतड़ी में खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा
खेतड़ी. स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय में चल रही खेल प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को दूसरे दिन विभिन्न वर्गो की दौड़, ऊंची कूद व लम्बी कूद का आयोजन हुआ।
खेलकूद प्रभारी भवानीमल खटीक व डा.राजेन्द्र ऐचरा ने बताया कि गुरुवार को तीन हजार मीटर,15 सौ मीटर,8 सौ मीटर,चार सौ मीटर,दो सौ मीटर व सौ मीटर दौड़ तथा ऊंची व लम्बी कूद का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारम्भ अतिथियो प्राचार्य डा.महीपाल कुमावत, डा.रघुवीर सिंह जाखड़, डा.सुरेन्द्र कुमार भार्गव, डा.ज्योतसना, मुकेश कुमार जांगिड़, अतुल कुमार भटनाकर व छात्रसंघ अध्यक्ष निरंजनलाल सैनी ने हरी झण्डी दिखा कर किया। वही निर्णायक मण्डल में हवासिंह व भीखाराम मौजूद रहे।
Published on:
25 Jan 2019 01:02 pm
