
chori
मुकुंदगढ़. गांव डूंडलोद के बंद मकान के ताले तोड़कर चोर जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर गए। इस संबंध में डूंडलोद के वार्ड चार निवासी उमरदीन व्यापारी ने पुलिस में रिपोर्ट दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक मकान मालिक व परिवार के अन्य लोग करीब दो माह पूर्व मकान बंद कर अहमदाबाद गए थे। वहां से 28 जुलाई को वापस आकर संभाला तो ताले टूटे मिलने पर घटना का पता चला। रिपोर्ट के मुताबिक चोर सोने चांदी के जेवरात व दस हजार रूपए नकद चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस थाने से एएसआई जगदीश सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई।
दुकान से एक लाख रुपए चोरी
नवलगढ़. शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। कस्बे के कोठी रोड़ पर मंगलवार देर शाम को एक दुकान से सामन दिखाते समय अज्ञात व्यक्ति एक लाख 10 हजार रुपए चोरी कर ले गया। पुलिस ने बताया कि नारायणसिंह की कोठी रोडपर खल-चूरी की दुकान है। शाम के समय एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसने तेल का पीपा मांग।
तेल का पीपा देने के बाद उसने कहा खल का कटा मांगा। इस दौरान उक्त व्यक्ति वहां पर रखे एक लाख 10 हजार रुपए चोरी कर ले गया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को नानसा गेट के पास से एक व्यक्ति दिन दहाड़े मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया था। इससे कुछ दिनों पूर्व भी थाना क्षेत्र के गांव जयसिंहपुरा (बड़वासी) में एक मंदिर में भी चोरी का प्रयास किया गया था।
खेतड़ी. सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग की ओर से क्षेत्र में संचालित ई-मित्र केन्द्रों पर अनियमितता की शिकायतों की जांच के लिए गठित विशेष टीम ने खेतड़ी ब्लॉक में कार्यरत ई-मित्रों का औचक निरीक्षण किया। प्रोग्रामर घनश्याम सैनी ने बताया कि ब्लॉक प्रोग्रामर उदयपुरवाटी गोपाल खीचड़ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने क्षेत्र के अटल सेवा केन्द्र सेफरागुवार में कार्यरत ई-मित्र कियोस्क धारक बजरंगलाल योगी की ओर से केन्द्र में बैठकर सेवा देना नहीं पाया गया तथा ई-मित्र धारक नरेशपाल ई-मित्र सर्विस में अधिक चार्ज लेता पाया गया। इन दोनों ई-मित्र धारको के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों का लिखा है। निरीक्षण करने वाली टीम में टीकुराम सैनी, गजानंद, महेश कुमार शामिल थे।
Published on:
03 Aug 2018 10:21 am
