5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदिर से मूर्ति चोरी

www.patrika.com/jhunjhunu-news/
2 min read
Google source verification
theft news in temple

theft news in temple

मंदिर से मूर्ति चोरी
फोटो..
झुंझुनूं. शहर के पुराना पोस्ट ऑफिस के पास स्थित सत्यनारायण भगवान मंदिर में गुरुवार रात को चोरी हो गई। चोरों ने मंदिर से दो तांबे की मूर्तियों सहित अन्य सामान चुरा लिया। जानकारी के अनुसार मंदिर पुजारी अमित कुमार दीक्षित गुरुवार रात को ८.३० बजे आरती के करके मंदिर के पट बंद कर घर चला गया। सुबज जब पुजारी आरती करने आया तो मंदिर के मुख्य द्वार के ताले टूटे हुए थे। मंदिर के अंदर जाकर देखा तो दो तांबे की मूर्तियां, पितल का सिंघासन, भेटपात्र, तांबे का घड़ावल, तांबे के बर्तन, तांबे का कलश सहित अन्य सामान चुरा लिया। वहीं मंदिर के अंदर रखी अलमारी को खोलकर उसके अंदर रखा सामान भी चुरा लिया था। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौका मुआयना किया।
एक रात में टूटे चार मकानों के ताले
झुंझुनूं. सर्दी की दस्तक के साथ ही शहर में चोर सक्रिय हो गए हैं। चोरों ने मंगलवार देर रात मोहल्ला तुलस्यान में धावा बोला। तीन सूने मकानों के अलावा एक कम्प्यूटर क्लासेज कार्यालय को अपना निशाना बनाया।सुबह लोगों को घटना की जानकारी लगने पर आक्रोश फैल गया।मौके मुआयना करने पहुंची कोतवाली पुलिस के समक्ष भी नाराजगी जाहिर की।शहर में एक ही रात में चार जगहों पर ताला तोडऩे की घटना के बाद पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े हो गए हैं।मामले को लेकर कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के लिए आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला तुलस्यान में लोग सुबह पानी भर रहे थे।इस दौरान जगन तुलस्यान, दुर्गादत्त तुलस्यान, प्रदीप पुरोहित के मकान का ताला टूटा देखकर पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची तो पता चला कि चोरों ने मकानों के अलावा कम्प्यूटर लैब को भी निशाना बनाया है।हालांकि सूने मकानों में कबाड़ होने के कारण चोरों को कुछ नहीं मिल पाया। कम्प्यूटर क्लासेज में भी कुछ मोटा हाथ नहीं लग पाया। लोगों ने बताया कि जगन तुलस्यान परिवार सहित चैन्नई, प्रदीप पुरोहित मुम्बई व दुर्गादत्त तुलस्यानगांधी चौक रहते हैं।आस-पास के लोग ही मकान की देखरेख करते हैं।
मकानों के हर कमरे की तलाशी
मोटा माल मिलने के चक्कर में चोरों ने मकानों में हर कमरे में जाकर अच्छी तरह से तलाशी ली। कपड़ों की गठरियों को खोल कर कपड़े बिखेर दिए, इसके अलावा पानी की टंकियों का ढक्कन खोलकर भी देखा।वहीं कम्प्यूटर क्लासेज में तलाशी लेने के बाद बैठकर सिगरेट के कश भी लगाए।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग