5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुरवाटी में परेशान दुकानदारों ने किया ऐसा तो भड़के इओ

उदयपुरवाटी (झुंझुन). झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी कस्बे के मुख्य बाजार में पुरानी सड़क को तोड़कर बनाई जा रही नई सड़क में नालियों के पानी की निकासी में बदलाव करने के विरोध में बुधवार को मुख्य बाजार के दुकानदार व लोग एकत्रित होकर नगरपालिका पहुंचे। दुकानदारों ने सड़क के साथ बनने वाली नालियों के पानी की निकासी में बदलाव का विरोध करते हुए इओ हिमांशु अग्रवाल का घेराव किया।
2 min read
Google source verification
Udaypurwati news

उदयपुरवाटी. नगरपालिका में ईओ हिमांशु अग्रवाल का घेराव करते लोग।

उदयपुरवाटी में परेशान दुकानदारों ने किया ऐसा तो भड़के इओ
उदयपुरवाटी (झुंझुन). झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी कस्बे के मुख्य बाजार में पुरानी सड़क को तोड़कर बनाई जा रही नई सड़क में नालियों के पानी की निकासी में बदलाव करने के विरोध में बुधवार को मुख्य बाजार के दुकानदार व लोग एकत्रित होकर नगरपालिका पहुंचे। दुकानदारों ने सड़क के साथ बनने वाली नालियों के पानी की निकासी में बदलाव का विरोध करते हुए इओ हिमांशु अग्रवाल का घेराव किया। दुकानदारों ने कहा कि नाली के पानी की निकासी में बदलाव करने पर दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

दुकानदारों ने कहा कि नालियों के पानी निकासी को लेकर कोई बदलाव नहीं किया जाए और पूर्व की भांति नालियों के पानी की निकासी की जाए। दुकानदार पूर्व की भांति ही सड़क व नाली निर्माण कराने को लेकर अड़े रहे। जिस पर इओ हिमांशु अग्रवाल भड़क गए और लोगों से कहा कि आपकी दादागिरी नहीं चलेगी।

जिसके बाद वे कुर्सी छोड़कर बाहर जाने लगे तो चेयरमैन प्रतिनिधि भोमाराम सैनी ने उन्हें वापस बैठाया और लोगों की समस्या का समाधान करने की बात कही। इओ द्वारा दादागिरी नहीं चलने की बात कहने के बाद कुछ लोग भी उनकी इस बात पर भड़क गए। जिससे भांपते हुए इओ हिमांशु अग्रवाल ने नरम रूख अपनाते हुए लोगों को समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस बीच दुकानदारों व इओ के बीच गहमागहमी होने सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही इओ के आश्वासन पर मामला शांत हो गया। इस दौरान अशोक कुमार सैनी, किशोर कुमावत, प्रदीप चेजारा, महेश कुमार, राकेश कुमार, झबरसिंह शेखावत, गोविन्द सोनी, भवानी शंकर, विवेक सैनी, विकास कुमावत सहित लोग मौजूद थे।

ट्यूबवैल में पाइप डालने की मांग
उदयपुरवाटी. बाघोली क्षेत्र में पेयजल की समस्या का समाधान करने की मांग को लेकर ग्राम के लोगों ने बुधवार को सहायक अभियंता को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में अवगत कररया कि बाघोली क्षेत्र की ट्यूबवैलों में पाइप डालकर लोगों को पेयजल की आपूर्ति की जाए। साथ बाघोली की दौलसिंह वाली ढाणी में स्थित ट्यूबवैल में २० एचपी मोटर रखने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में लीलाधर सैनी, कालुराम, ललित कुमार, वार्ड पंच मीरा, हिमांश कुमार, सुरेश आदि शामिल थे।

पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त
झुंझुनूं. फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान होने वाले विशेष अभियान के तहत 13 व 20 जनवरी को पर्यवेक्षण के लिए विभिन्न अधिकारियों को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रशासनिक अधिकारी (पर्यवेक्षक) नियुक्त किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग