5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कई सालों से गांव में पानी भराव की समस्या, ग्रामीण परेशान

लाम्बा गांव में पिछले कई सालों से निकासी के अभाव में मंड्रेला रोड़ पर घरों के गंदे पानी के भराव के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
2 min read
Google source verification
water problem in bagar jhunjhunu

निकासी के अभाव में मंड्रेला रोड़ पर घरों के गंदे पानी के भराव के कारण ग्रामीणों को परेशान

बगड़.

लाम्बा गांव में पिछले कई सालों से निकासी के अभाव में मंड्रेला रोड़ पर घरों के गंदे पानी के भराव के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य रास्ते पर करीब 100 मीटर दूरी में गंदा पानी भरने से ग्रामीणों को पैदल आवागमन में दिक्कत हो रही है। यह मार्ग झुंझुनू से बगड़ होते हुए मंड्रेला का मुख्य मार्ग है। पास ही नेहरू युवक मंडल का कार्यालय, पांच दुकान व लाम्बा ग्राम सेवा सहकारी समिति कार्यालय है। मार्ग में जगह-जगह गहरे गड्ढे पड़ जाने से कई बार वाहन खराब हो जाते है। जबकि पैदल जाने वाले लोग खेतों से होकर जाने को मजबूर है। वही छोटी गाडियां या दुपहिया वाहन चालक भी पास की बस्ती के अंदर से होकर गुजरते है। पानी भराव से आस-पास केे घरों में सीलन आ चुकी है। मौसमी बिमारियों के बढने से ग्रामीणों को परेशानी होती रहती है। कई बार ग्राम पंचायत, उच्च अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को लिखित में शिकायत कर चुके है। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।


दुपहिया वाहन सवार गिर जाते है
घरों से निकलने वाला गंदे पानी ने कीचड़ का रूप ले लिया है। जिसमें हर समय बदबू आती रहती है। दुपहिया वाहन चालक कीचड़ व गड्डों में फिसलकर गिर जाते है। लोगों का इस रास्ते से आवागमन करना बहुत मुश्किल हो रहा है।


श्मशान घाट का है मुख्य रास्ता
लाम्बा के राजपूतों के श्मशान घाट का मुख्य रास्ता होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसका कोई भी विकल्प नहीं है। सभी को गंदे पानी के अंदर से होकर गुजरना पड़ता है।


करंट फैलने का डर
पानी भराव के रास्ते पर ही बिजली के पोल पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जिसके कारण कभी भी करंट फैलने से कोई जनहानि होने का डर बना रहता है।


इनका कहना है.-

चार-पांच साल से ये समस्या बनी हुई है। गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण पानी भराव हो रहा है। - भरतलाल नूनिया, ग्रामीण


यह झुंझुनू से सार्दुलपुर का मुख्य मार्ग है। इसका कोई स्थाई समाधान नहीं करवाया जा रहा। पंचायत, जनप्रतिनिधियों व उच्च अधिकारियों को भी कई बार अवगत करवाया जा चुका था।-वीर सिंह, ग्रामीण


यह गंदे पानी के भराव की समस्या पिछले कई वर्षो से है। इससे मौसमी बिमारियां होने का खतरा बना हुआ है। लोगों को भी परेशानी हो रही है। -ओमप्रकाश, ग्रामवासी


गांव के मंड्रेला रोड़ पर पानी भराव के कारण जगह-जगह गड्डे हो गए है। राजपूत समाज के मुक्ति धाम जाने का रास्ता भी यही है। ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - दलीप सिंह, ग्रामवासी

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग