5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधान ने क्यों लताड़ा कर्मचारियों को

पंचायत समिति की साधारण सभा में बिजली-पानी व चिकित्सा के मुददों पर जिरह
less than 1 minute read
Google source verification
Why did the Pradhan get screwed staff

प्रधान ने क्यों लताड़ा कर्मचारियों को

कई घंटे चली पंचायत समिति की बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी

झुंझुनूं. पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को प्रधान सुशीला सीगड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। काफी देर चली बैठक में बिजली, पानी और चिकित्सा महकमों से जुड़े मुद्दों पर जिरह चली। पंचायत समिति सदस्यों व सरपंचों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं उठाई। जिनके समाधान के लिए प्रस्ताव लिए गए। वहीं, पिछली बैठक में उठाए गए मुद्दों का अनुमोदन किया गया। वहीं, बैठक में कई विभागों के कर्मचारियों के नहीं पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जाहिर की। इसके अलावा मनरेगा प्लान,जीपीडीपी प्लान २०१९ को अनुमोदन के लिए पेश किया गया। इसके अलावा पेंशन प्रकरणों को लेकर प्रमुखता से बहस चली। बैठक में उप जिला प्रमुख बनवारीलाल सैनी, उप प्रधान राजेंद्र मील, संतोष देवी, अनुपमा, मातादीन जांगिड़, देवराजसिंह, रामप्रसाद, राकेशकुमार, पंसस राकेश कुमार समेत कई ग्राम पंचायतों के संरपच मौजूद थे। विकास अधिकारी प्रेमप्रकाश बिहारी ने पिछली बैठक की गतिविधियों पर चर्चा की।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग