5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झुंझुनू
आखिर एक साथ बेटियां क्यों पहुंची सरकारी दफ्तर… देखे वीडियो…
Play video

आखिर एक साथ बेटियां क्यों पहुंची सरकारी दफ्तर… देखे वीडियो…

करीब 70 छात्राओं ने कलक्टे्रट परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों, जिला परिषद, विद्युत सब स्टेशन, सखी सेंटर, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि विभिन्न संस्थानों का भ्रमण कर इनकी कार्यप्रणाली जानी।
Google source verification

झुंझुनूं. राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के तहत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में बालिकाओं का प्रशासन के संग संवाद कार्यक्रम हुआ। सेठ नेतराम मघराज टीबड़ेवाल राजकीय कन्या महाविद्यालय, शहीद कर्नल जेपी जानू राउमा विद्यालय, मौहल्ला रैगरान राउप्रावि व मौहल्ला बटवालान राउप्रा विद्यालय की करीब 70 छात्राओं ने कलक्टे्रट परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों, जिला परिषद, विद्युत सब स्टेशन, सखी सेंटर, महिला थाना, कोर्ट, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जेबी शाह गल्र्स कॉलेज, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि विभिन्न संस्थानों का भ्रमण कर इनकी कार्यप्रणाली जानी।

 

 

Read More: मुस्लिम भाइयों ने भरा हिंदू बहन के भात

 


कलक्ट्रेट सभागार में महिला अधिकारिता विभाग की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में बालिकाओं ने अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र अग्रवाल से प्रश्न पूछे। इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक बाबूलाल रैगर, सहायक निदेशक विप्लव न्यौला, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अमीलाल मूंड आदि उपस्थित थे। इधर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बालिका दिवस सप्ताह का शुभारंभ हुआ। शहीद कर्नल जेपी जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से बालिकाओं का शैक्षणिक भ्रमण से शुरू हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मधु हिसारिया हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्राचार्य मनीराम मंडीवाल आदि मौजूद थे।

 

 

Read More: कुश्ती प्रतियोगिता: महिलाओं व पुरुषों ने दिखाया दमखम

 

 

बुहाना. चमेली देवी राजकीय बालिका सीनियर सैकेण्डरी स्कूल बुहाना की छात्राओं ने सोमवार को सरकारी कार्यालयों का भ्रमण किया। थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को पुलिस की कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया। इस अवसर पर बीईईओ राजपाल सिंह तंवर, एबीईईओ सुलतानाराम, नोडल अधिकारी बीडीओ पवन कुमार, प्रिंसीपल मंजू प्रतिभा, बाबूलाल, सीआई सुनील कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

अलसीसर. बालिका दिवस के अवसर पर श्री जेके राउमावि अलसीसर में बालिका दिवस को यादगार दिवस के रूप में सोमवार को मनाया गया। तत्पश्चात सीबीईईओ नरेश कुमार मान की ओर से बेटियों को ग्यारह दल सदस्यों को निरीक्षण करने के लिए हरी झण्डी दिखाकर दल को रवाना कर कार्यालय पंचायत समिति अलसीसर में भ्रमण करवाया। पंस अटल सेवा केन्द्र में प्रोग्रामर संदीप सिंहाग के निर्देशन में संदीप कुमार ने ई मित्रा प्लस होने वाले समस्त कार्या की जानकारी दी।


चिड़ावा. दिवस पर सोमवार को डालमिया विद्या मंदिर व लेाहिया सीसै स्कूल की छात्राओं ने पंचायत समिति में सरकारी कार्यालयों का भ्रमण किया। विकास अधिकारी दारासिंह, सांख्कीय अधिकारी रणसिंह चौधरी, ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अंकितकुमार ने छात्राओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। छात्राओं ने महिला एवं बाल विकास कार्यालय का भी भ्रमण किया। उधर, तहसीलदार सुरेश कुमार हरसोलिया ने तहसील व उपखंड कार्यालय का भ्रमण करवाया। इस मोके पर सीडीपीओ बिजेंद्रसिंह, राजेश कुमार, मनीषा शर्मा, संदीप, भवानीसिंह मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़