29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जुड़वा बेटों को लेकर कुएं में कूदी महिला, मां व एक बेटे की मौत, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

चिड़ावा शहर के विकास नगर निवासी महिला ने अपने पीहर गोदारा का बास (श्योपुरा) में जुड़वा बेटों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में गिरने से महिला और एक बेटे की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
jhunjhunu.jpg

झुंझुनूं। चिड़ावा शहर के विकास नगर निवासी महिला ने अपने पीहर गोदारा का बास (श्योपुरा) में जुड़वा बेटों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में गिरने से महिला और एक बेटे की मौत हो गई। वहीं दूसरे बेटे को गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार गोदारा का बास निवासी सोनिया पुत्री प्रताप गोदारा की शादी मालीगांव निवासी अरविंद के साथ हुई थी। कुछ समय से सोनिया चिड़ावा के विकास नगर में रह रही थी। उसका पति अरविंद आईटीबीपी में तैनात है, कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर आया था। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार को भी ससुराल पक्ष के लोगों ने सोनिया को दहेज के लिए प्रताडि़त किया।

जिससे परेशान होकर सोनिया अपने जुड़वां पुत्र अक्षित और लक्षित को लेकर पैदल ही पीहर गोदारा का बास के लिए घर से निकल गई। जिसने अपने पीहर पहुंचकर घर से कुछ ही दूरी पर बने कुएं में अपने दोनों बेटों के साथ छलांग लगा दी। घर से निकलने के बाद ससुराल पक्ष ने सोनिया के परिजनों को सूचना दी। जिस पर परिजनों ने तलाश शुरू की।

पुलिस को भी सूचित किया गया। सोनिया की मोबाइल लोकेशन निकाली गई। जिसके आधार पर पुलिस और परिजन कुएं के पास पहुंचे। परिजनों ने कुएं से बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो अंदर झांककर देखा। जिसके बाद लोरिंग मशीन से मजदूर को कुएं में उतारा। कुएं में गिरी सोनिया और उसके दोनों बेटों को बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सोनिया और उसके पुत्र अक्षित को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे पुत्र लक्षित को झुंझुनूं रैफर कर दिया गया। पुलिस ने सोनिया और उसके पुत्र अक्षित के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

यह भी पढ़ें : दर्दनाक: करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, शव देख बेसुध हुए परिजन

शव लेने से किया इनकार
सुबह अस्पताल पहुंचे परिजनों ने सोनिया के पति अरविंद, सास विमला और ननद सुनीता पर दहेज के लिए परेशान करने के आरोप लगाते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। जिस पर थानाधिकारी विनोद सामरिया, एएसआई ईश्वरसिंह, नया बस स्टैंड चौकी प्रभारी बलवीर चावला ने परिजनों को समझाने के प्रयास किए। मगर परिजन नहीं माने। परिजनों की मांग पर दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम बृजेश गुप्ता भी अस्पताल पहुंचे। एसडीएम गुप्ता ने परिजनों को अधिकतम 15 दिन में जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया। जिसके बाद परिजन माने।

कुएं पर छोड़ी चप्पल और मोबाइल
सोनिया ने छलांग लगाने से पहले कुएं के पास ही अपनी और अपने दोनों बेटों की चप्पलें उतार दी। मोबाइल भी बाहर छोड़ दिया। बाद में सोनिया ने कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में गिरने के बावजूद उसका दूसरा पुत्र लक्षित जिंदा बच गया। परिजनों का आरोप है कि सोनिया ने घर से निकलने से पहले पति अरविंद से स्कूटी भी मांग की थी। मगर पति ने स्कूटी नहीं दी। जिसके बाद सोनिया अपने पुत्रों के साथ पैदल ही रवाना हो गई।