
Bank Jobs: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से लेकर इंडियन बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र तक बहुत से बैंक ने वैकेंसी निकाली है। सभी बैंक की वैकेंसी अलग-अलग पदों के लिए निकाली गई है और इनके डेट्स भी एक दूसरे से अलग हैं। ऐसे कैंडिडेट्स जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे बताए गए तरीके से अप्लाई करें। साथ ही सभी जानकारी को नोट कर लें।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सीनियर वाइज प्रेसिडेंट, असिस्टेंट वाइज प्रेसिडेंट, मैनेजर और डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती चल रही है। योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग है। चयनित होने पर सैलरी 1 लाख रुपये से ज्यादा रहेगी। इस वैकेंसी के जरिए कुल 16 पद भरे जाएंगे और आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 जुलाई है। आवेदन करने और अन्य डिटेल जानने के लिए sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई है। आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से चल रही है। आवेदन शुल्क 850 रुपये है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव की मदद से 11 पब्लिक सेक्टर बैंकों में कुल 6128 पद भरे जाएंगे। ये भर्ती रीजनल रूरल बैंकों के लिए है। परीक्षा के आधार पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र में विभिन्न विभागों में भर्ती (Bharti 2024) चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आखिरी तारीख 26 जुलाई से पहले अप्लाई कर दें। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 195 पद भरे जाएंगे। चयन परीक्षा के आधार पर होगा और आवेदन शुल्क 1180 रुपये है। वहीं सैलरी 1 लाख 56 हजार रुपये बताई जा रही है। आवेदन करने और डिटेल जानने के लिए bankofmaharashtra.inपर जाएं। आवेदन ऑफलाइन भी भेजना है। इसके लिए पता है- जीएम, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एचआरएम विभाग, हेड ऑफिस, ‘लोक मंगल’ 1501, शिवाजी नगर, पुणे – 411005।
Updated on:
17 Jul 2024, 12:38 PM IST
Published on:
17 Jul 2024, 12:38 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.