
Employees State Insurance Corporation Website:
ईएसआईसी भर्ती 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने देशभर में विभिन्न विभागों में स्टेनोग्राफर, अपर डिवीजन क्लर्क और मल्टी टास्किंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उक्त पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से esic.nic.in पर आवेदन जमा कर सकते हैं।
ईएसआईसी भर्ती ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी 2022 से शुरू किया गया है। सभी उम्मीदवारों को 15 फरवरी 2022 से पहले आवेदन जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उक्त पदों पर आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को देख लें।
यहां होंगी भर्ती:
इसके तहत कोलकाता, देहरादून, कानपुर, हैदराबाद, दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, पुडुचेरी, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, मुंबई, इंदौर, त्रिशूर, बेंगलुरु, जम्मू, बद्दी, फरीदाबाद, अहमदाबाद, पणजी, नई दिल्ली, रायपुर, पटना, विजयवाड़ा, असम, अंबाला, एर्नाकुलम और केरल में कुल 4315 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
यह भी पढ़ें-Indian Army Recruitment 2022: बिना एग्जाम भारतीय सेना में भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन
योग्यता:
- यूडीसी – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष की डिग्री। ऑफिस सूट और डेटाबेस के उपयोग सहित कंप्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान।
- स्टेनोग्राफर – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12 वीं कक्षा पास या समकक्ष।
- मल्टी टास्किंग स्टाफ – मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष पास।
आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
- यूडीसी और स्टेनो के लिए अधिकतम आयु सीमा: 27 वर्ष
- एमटीएस के लिए अधिकतम आयु सीमा: 25 वर्ष
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक उम्मीदवार 15 फरवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले सकते हैं। इसके लिए एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / महिला / पूर्व-एसएम / विभागीय उम्मीदवारों से 250 रुपये का शुल्क लिया जाएगा, जबकि अन्य से 500 रुपये।
यह भी पढ़ें-रेलवे भर्ती 2022: बिना परीक्षा 2400 से ज्यादा पदों पर भर्तियां
Updated on:
22 Jan 2022, 11:37 PM IST
Published on:
22 Jan 2022, 11:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.