
Indian Army Recruitment 2022: भारतीय सेना ने टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस) 10+2 प्रवेश 46 पाठ्यक्रम के लिए एक संक्षिप्त अधिसूचना प्रकाशित की है। उम्मीदवार इसका आवेदन ऑनलाइन कर सकेंगे, जिसका लिंक 24 जनवरी 2022 से उपलब्ध होगा। पाठ्यक्रम के लिए पात्र उम्मीदवार 23 फरवरी 2022 तक या उससे पहले joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।
12वीं पास के साथ जेईई 2021 का स्कोर जरूरी:
भारतीय सेना टेक्निकल एंट्री स्कीम के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए और उनके पास जेईई 2021 स्कोर होना चाहिए। रिक्ति, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया से संबंधित विवरण विस्तृत अधिसूचना में उपलब्ध होगा। इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र साढ़े सोलह वर्ष से साढे़ उन्नीस वर्ष होनी चाहिए।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी:
इंडियन आर्मी टीईएस 47 कोर्स जनवरी 2022 के लिए जरूरी है कि अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 16.5 वर्ष और अधिकतम 19.5 वर्ष हो। आवेदन के लिए जरूरी है की उम्मीदवार अविवाहित पुरुष हो। उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए या भारतीय मूल का व्यक्ति जो पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका से पलायन कर चुका है। शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें-रेलवे भर्ती 2022 बिना परीक्षा 2400 से ज्यादा पदों पर भर्तियां
चयन प्रक्रिया:
चयन प्रक्रिया में दो स्टेज होंगे। दोनों स्टेज क्लियर करने वालो का मेडिकल टेस्ट होगा। एसएसबी द्वारा अनुशंसित और चिकित्सकीय रूप से फिट घोषित उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग लेटर जारी किया जाएगा, जो उपलब्ध रिक्तियों की संख्या पर निर्भर करता है। उम्मीदवार को 24 जनवरी से 23 फरवरी 2022 तक http://www.joinindianarmy.nic.in पर ‘ऑनलाइन’ आवेदन करना होगा।
यह भी पढ़ें-IOCL Recruitment 2022 IOCL में बंपर वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू
Updated on:
21 Jan 2022, 8:02 PM IST
Published on:
21 Jan 2022, 8:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.