12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Income Tax Bharti 2024: नौकरी पाने का सुनहरा मौका, लिखित परीक्षा नहीं बस इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

Income Tax Bharti 2024: इनकम टैक्स विभाग ने सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया संबंधित सभी योग्यता के लिए पूरी खबर पढ़ें।

less than 1 minute read
Google source verification
Income Tax Bharti 2024

Income Tax Bharti 2024: ऐसे युवा जो इनकम टैक्स विभाग में नौकरी पाने की चाह रखते हैं उनके लिए बड़ी खबर है। इस विभाग ने सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 

अंतिम तारीख (Income Tax Bharti Last Date) 

आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 जून है। उम्मीदवार 15 जून या इससे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है incometax.gov.in 

यह भी पढ़ें- कैसे बनें Income Tax Officer और क्या होगी सैलरी? यहां पढ़ें

किन पदों पर होगी भर्ती 

  • सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी – 01
  • प्राइवेट सेक्रेटरी – 03

यह भी पढ़ें-  एमबीबीएस के लिए भारत से क्यों बेहतर है किर्गिस्तान? जानिए, यहां की फीस 

उम्र सीमा 

ऐसे उम्मीदवार जो इस सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे पहले उम्र सीमा संबंधित बाध्यता जान लें। ऐसे उम्मीदवार जो इनकम टैक्स के इस भर्ती (Income Tax Bharti) के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, उनकी आयुसीमा 64 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया (Income Tax Bharti Selection Process) 

इनकम टैक्स भर्ती (Income Tax Bharti) के लिए जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनका चयन और ‘स्किल और टेस्ट’ और ‘इंटरव्यू’ के आधार पर किया जाएगा। ये रहा आवेदन लिंक https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/