Patna High Court Bharti: यदि आप ट्रांसलेशन में माहिर हैं तो ये खबर आपके काम की है। अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेशन करने वालों के लिए बेहतरीन सरकारी नौकरी का मौका है। पटना हाईकोर्ट (Patna High Court Bharti For Translator and Translator Cum Proof-reader) ने ट्रांसलेटर और ट्रांसलेटर कम प्रूफरीडर के पदों पर भर्ती निकाली है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 80 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन करने के लिए आपको पटना हाईकोर्ट के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा का आयोजन बिहार के मुजफ्फरपुर, पटना और हाजीपुर में किया जाएगा।