
AIIMS Bharti 2024: यदि आप भी उन युवाओं में से हैं, जिन्हें सरकारी नौकरी की तलाथ रहती है तो ये खबर आपके काम की है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने सीनियर रेजिडेंट (ग्रुप ए) के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं, जिसका पता है aiimsraipur.edu.in
ऐसे उम्मीदवार जो सीनियर रेजिडेंट की इस सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के लिए अप्लाई करने का मन बना रहे हैं, वे पद संबंधित सभी योग्यता जान लें। आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 जून है। इस वैकेंसी के तहत कुल 75 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं आवेदन शुल्क के तौर पर 1000 रुपये का भुगतान करना होगा।
एम्स के इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र सीमा 45 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए। 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्ति का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवारों का चयन चयन समिति द्वारा आयोजित वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार स्थल पर रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचना है। चयन होने के बाद सैलरी के तौर पर 67700 रुपये (स्तर-11, सेल नंबर 01 7वें सीपीसी के अनुसार) और सामान्य भत्ते भी मिलेंगे।
Updated on:
02 Jun 2024 12:55 pm
Published on:
02 Jun 2024 12:55 pm
