8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रोफेसर, कांस्टेबल, ऑफिस, स्टोर्स अटेंडेंट सहित अन्य पदों पर भर्ती

सरकारी संस्थानों में भर्तियां निकली है, आप भी नौकरी करना चाहते हैं, तो अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार आप भी अप्लाई कर दें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 29 Jun 2023, 6:07 PM IST

Govt job

Govt job

सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है, अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो जल्दी अप्लाई करें, क्योंकि आवेदन की अंतिम तारीख में भी अब अधिक समय नहीं बचा है।

प्रोफेसर के 58 पदों पर अवसर

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नागपुर ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर समेत 58 पदों पर आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ने एम.डी./ एम.एस. की डिग्री कर रखी हो। सभी पदों पर आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता भिन्न है। अभ्यर्थी वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर 23 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग को 2,000 रुपए जबकि एसटी, एससी के लिए 500 रुपए शुल्क तय किया गया है।

ग्रुप बी और सी पदों पर नौकरी का मौका

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश ने विभिन्न ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर आवेदन मांगे हैं। इनमें लीगल असिस्टेंट, स्टोर कीपर, लैब अटेडेंट ग्रेड 2, ऑफिस/स्टोर्स अटेडेंट समेत अन्य पदों शामिल हैं। सभी पदों पर आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता भिन्न है, इसलिए आवेदक नोटिफिकेशन भी अवश्य पढ़ें। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in पर 3 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

टेक्निकल असिस्टेंट समेत अन्य 79 पदों पर आवेदन आमंत्रित

आइसीएमआर-राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान ने विभिन्न 79 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इनमें टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निशियन और लेबोरेटरी अटेंडेंट के पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सम्बंधित विषय में स्नातक या डिप्लोमा कर रखा हो और आयु 25 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

21 जुलाई अंतिम तिथि अभ्यर्थी nimr.org.in से फॉर्म भर यहां भेजें - निदेशक, राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान, सेक्टर -8, द्वारका, नई दिल्ली -110077 आवेदक 21 जुलाई (शाम 530 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं।

कांस्टेबल (ड्राइवर) के 458 पदों अवसर

भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने कांस्टेबल (ड्राइवर) के 458 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, साथ ही भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस भी हो। आवेदक की आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 26 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। सिर्फ सामान्य वर्ग के आवेदकों को 100 रुपए शुल्क देना होगा।

यह भी पढ़ें : NTA ने जारी की CUET UG EXAM की ANSWER KEY की, 30 जून तक कर सकते आपत्ति दर्ज

BPSC ने जारी किया सीसीई एग्जाम का नोटिफिकेशन, 15 जुलाई से करें APPLY