30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarkari Naukri 2021: त्रिपुरा कोर्ट में चपरासी के पदों पर निकलीं भर्तियां, आठवीं पास जल्द करें आवेदन

North Tripura Court Recruitment 2021: योग्य और इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट ecourts.gov.in पर जाकर आवेदन के लिए जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। उत्तर त्रिपुरा ग्रुप डी भर्ती के लिए 05 मई 2021 या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 8 Apr 2021, 7:37 PM IST

jobs.jpg

North Tripura Court Recruitment 2021

North Tripura Court Recruitment 2021: जिला और सत्र न्यायाधीश के कार्यालय, उत्तर त्रिपुरा ने ग्रुप डी के पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इसके तहत चपरासी/अर्दली/ गार्ड के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जिला कोर्ट के तहत ecourts.gov.in पर जाकर योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन के लिए जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। उत्तर त्रिपुरा ग्रुप डी भर्ती के लिए 05 मई 2021 या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं

Read More: GPSC Prelims Exam 2021: गुजरात प्रीलिम्स परीक्षा इस कारण से स्थगित, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

महत्वपूर्ण तिथियां:

आवेदन की अंतिम तिथि- 05 मई 2021

उत्तर त्रिपुरा कोर्ट रिक्ति विवरण

कुल पद- 98

नियमित वेतन - 50 पद
निश्चित वेतन- 48 पद

Read More: Sarkari Naukri : बिहार पुलिस में 11880 युवाओं को मिलेगी नौकरी, आने वाला है फाइनल रिजल्ट

वेतनमान:

नियमित वेतन- Rs.4840-13000 रुपये और ग्रेड वेतन 1400 रुपये
निश्चित वेतन - 12000 रुपये

शैक्षिक योग्यता:

उम्मीदवारों को 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा:

18 से 40 वर्ष (सरकारी नियमों के अनुसार छूट)

उत्तर त्रिपुरा कोर्ट भर्ती 2021: पदों के लिए चयन मानदंड

चयन के आधार क्या है:

लिखित परीक्षा - 75 अंक
साक्षात्कार - 25 अंक

Read More: Sarkari Naukri 2021: आईपीओ में 2558 जीडीएस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, 10 अप्रैल तक करें अप्लाई

उत्तर त्रिपुरा कोर्ट भर्ती 2021: कैसे आवेदन करें?

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और संबंधित प्रमाण पत्र और दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित प्रतियों के साथ आवेदन भेजना होगा। इस के साथ चार 4 पासपोर्ट स्व-सत्यापित फोटो और शुल्क लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उत्तर त्रिपुरा, धर्मनगर में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच जमा करना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 मई 2021 है।

आवेदन शुल्क:

अनारक्षित उम्मीदवार UR -200 रुपये।
SC/ST - 100 रुपये।

भुगतान का प्रकार

आवेदन शुल्क का भुगतान जिला और सत्र न्यायाधीश, उत्तर त्रिपुरा, धर्मनगर के पक्ष में धर्मनगर में देय किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक से क्रॉस्ड बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा। सभी इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र को आवश्यक दस्तावेजों के साथ 05 मई 2021 को या उससे पहले भेज सकते हैं।