जॉब्स

स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, ग्रेजुएट युवा जल्द करें अप्लाई

GPSC State Tax Inspector Vacancy 2021: गुजरात लोक सेवा आयोग ने स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर (Class-3) के रिक्त 243 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार...

2 min read
Mar 26, 2021

GPSC State Tax Inspector Vacancy 2021: गुजरात लोक सेवा आयोग ने स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर (Class-3) के रिक्त 243 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया जीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। उक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2021 निर्धारित की गई है। पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, gpsc.gujarat.gov.in पर जाएं। नोटिफिकेशन का डाइरेक्ट लिंक निचे की ओर पत्रिका डॉट कॉम पर भी दिया गया है।

ईडब्ल्यूएस - 24 पद

प्रारंभिक परीक्षा की तिथि: 25 जुलाई, 2021

स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदक का स्नातक उत्तीर्ण होना जरुरी है। उम्मीदवार को कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान भी होना चाहिए। आवेदक को हिंदी और गुजराती भाषा अच्छे से आणि चाहिए। आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि को मानक मानकर की जाएगी। अन्य किसी भी जानकारी के लिए ऊपर दिए गए नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा (स्क्रीनिंग टेस्ट) , मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों की ली जाएगी। इस परीक्षा में जनरल स्टडीज से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। प्रारंभिक परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई 2021 को किया जाएगा।

मुख्य परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी। इस परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा लिखित होगी, जिसमें डिस्क्रिप्टिव प्रश्न भी पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में पहला पेपर गुजराती भाषा, दूसरा पेपर इंग्लिश लैंग्वेज, तीसरा और चौथा पेपर जनरल स्टडीज का होगा। यह परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी। मुख्य परीक्षा का आयोजन सितंबर 2021 में किया जाएगा।

पांच वर्षों की अवधि तक 38090 रूपए महीना। परिवीक्षा अवधि पूरी करने के बाद पे लेवल- 7 के अनुसार 39900 -126600 रूपए महीना।

स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले गुजरात लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, gpsc.gujarat.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए एडवर्टाइजमेंट सेक्शन में जाएं। यहां भर्तियों से संबंधित डिटेल्स दिखाई देगी, जिसमें आपको स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर भर्ती के नोटिफिकेशन भी होगा। यहां नोटिफिकेशन के जस्ट निचे Apply Now का बटन भी होगा। अप्लाई करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें और आगे की प्रक्रिया को पूरा करें।

Published on:
26 Mar 2021 08:14 am

अगली खबर