
SBI Apprentice Admit Card
SBI Admit Card 2021 : भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India), एसबीआई अप्रेंटिस एडमिट कार्ड 2021 (SBI Apprentice Admit Card 2021) पदों के लिए जारी कर दिए गए हैं। अगर आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया है तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट से SBI Apprentice Admit Card 2021 डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 20 सितंबर, 2021 को आयोजित होने वाली है।
महत्वपूर्ण तिथियां:—
एसबीआई एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख : 6 सितंबर, 2021
एसबीआई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि : 20 सितंबर, 2021
एसबीआई अप्रेंटिस परीक्षा 2021 20 सितंबर, 2021
ध्यानपूर्व पढ़े पूरी जानकारी :—
सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। इसे परीक्षा हॉल में लेकर जाना होगा। इसके बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को एसबीआई अप्रेंटिस एडमिट कार्ड 2021 पर दी गई पूरी जानकारी को ध्यानपूर्व पढ़े। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रश्न पत्र द्विभाषी होगा।
6100 पदों पर होगी भर्ती:—
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिसशिप के 6100 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसी संबंध में SBI Apprentice Admit Card 2021 जारी किया गया है। इन पदों के लिए 6 जुलाई 2021 से 26 जुलाई 2021 तक आवेदन किए गए थे। प्रशिक्षण एक वर्ष की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 15,000 रुपए महीने सैलरी मिलेगी।
How to check SBI Apprentice Admit Card 2021
ऐसे डाउनलोड करें एसबीआई अप्रेंटिसशिप :—
— उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
— इसके बाद होम पेज पर दिए Current Opening पर क्लिक करें।
— अब Advertisement No. CRPD/APPR/2021-22/10 नाम के लिंक पर क्लिक करें।
— इसके बाद Download Exam Call Letter पर क्लिक करें।
— फिर Login Credential भरें।
— इसके बाद आप इसे डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
Published on:
07 Sept 2021 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
