
Sbi Clerk Pharmacist Recruitment
SBI Pharmacist Admit Card 2021 Download: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने फार्मासिस्ट क्लर्क भर्ती 2021 (SBI Clerk Job) के लिए परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन योग्य उम्मीदवारों ने एसबीआई क्लर्क भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, वे सभी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (SBI Clerk Pharmacist Admit Card 2021) चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
13 सितंबर को होगी परीक्षा
एसबीआई फार्मासिस्ट क्लर्क भर्ती की परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2021 को होगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से जारी इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल 2021 को शुरू हुई थी। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 03 मई 2021 तक का समय दिया गया था। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही थी। अब इसके एडमिट कार्ड (SBI Clerk Pharmacist Admit Card 2021) ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए है।
एसबीआई फार्मासिस्ट परीक्षा पैटर्न:—
सामान्य जागरूकता (25 अंकों के 25 प्रश्न), सामान्य अंग्रेजी (25 अंकों के 25 प्रश्न), मात्रात्मक योग्यता (25 अंकों के 25 प्रश्न), तर्क क्षमता (25 अंकों के 25 प्रश्न) और व्यावसायिक ज्ञान (100 के 50 प्रश्न) पर 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।
40% अंक प्राप्त करना अनिर्वाय:—
एसबीआई फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। इस परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
ऐसे करें डाउनलोड:—
— सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट - www.sbi.co.in पर जाएं।
— इसके बाद 'Opportunities Section' पर क्लिक करें
— नवीनतम घोषणा अनुभाग में 'फार्मासिस्ट की भर्ती (विज्ञापन संख्या सीआरपीडी/फार्मासिस्ट/2021-22/04)' के तहत दिए गए लिंक 'डाउनलोड परीक्षा कॉल लेटर' पर क्लिक करें।
— नए पृष्ठ पर अपना पंजीकरण नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड / डीओबी दर्ज करें।
— इसके बाद अपने account से लॉगिन करें
— एसबीआई फार्मासिस्ट क्लर्क एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
Updated on:
3 Sep 2021, 1:30 PM IST
Published on:
3 Sep 2021, 1:30 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.