17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SSC Exams 2023: एसएससी JE, स्टेनो ग्रेड C, D और JHT के लिए एग्जाम डेट्स हुई जारी

SSC ने एसएससी एग्जाम 2023 की डेट्स रिलीज कर दी हैं। आयोग की ओर से आयोजित किए जाने वाले एक्साम्स, जेई, स्टेनो ग्रेड सी और डी व जेएचटी की डेट्स का नोटिस जारी हो गया है, एग्जाम की डेट्स आप नीचे देख सकते हैं।

2 min read
Google source verification
ssc.jpg

SSC Exams dates 2023 Released

SSC Exams 2023 Dates: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी एग्जाम 2023 की डेट्स रिलीज कर दी हैं। आयोग की ओर से आयोजित किए जाने वाले तीन एक्साम्स, जेई, स्टेनो ग्रेड सी और डी व जेएचटी की डेट्स का नोटिस जारी हो गया है। एसएससी एग्जाम की ये डेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर चेक की जा सकती हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) एग्जाम (पेपर- I), 2023 का आयोजन 9, 10 और 11 अक्टूबर, 2023 को किया जाएगा। स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' ' परीक्षा, 2023 का आयोजन 12 और 13 अक्टूबर को और कनिष्ठ हिंदी अनुवादक, कनिष्ठ अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2023 का आयोजन 16 अक्टूबर, 2023 को किया जाएगा। कृपया किसी भी अपडेट के लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर कैंडिडेट विजिट करते रहें।

यहां देखें कोनसी एग्जाम कब होगी ?

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) एग्जाम (पेपर- I), 2023 का आयोजन 9, 10 और 11 अक्टूबर, 2023 को किया जाएगा। इसके अलावा स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' ' परीक्षा, 2023 का आयोजन 12 और 13 अक्टूबर को और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर , जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा, 2023 का आयोजन 16 अक्टूबर, 2023 को किया जाएगा। इसके साथ ही कैंडिडेट्स को ये सलाह भी दी गयी है की वे ऑफिसियल वेबसाइट भी चेक करते रहे।

यह भी पढ़ें- BSSC Recruitment 2023: स्टेनोग्राफर के सैकड़ों पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें अप्लाई


10+2 की एग्जाम अगस्त के महीने में

इसके अलावा संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर की परीक्षा, 2023 2 अगस्त से 22 अगस्त, 2023 तक आयोजित की जाएगी, मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2023 1 सितंबर से आयोजित की जाएगी। 29 सितंबर, 2023 तक और दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2023 का आयोजन 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर, 2023 तक किया जाएगा। जो भी कैंडिडेट्स एसएससी की एक्साम्स में भाग लेने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर SSC की ओर से जारी किया गया ऑफिसियल नोटिस भी डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- UPSC NDA 2023: एनडीए 2 के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें डिटेल्स