UPSC NDA 2 Exam 2023: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से नेशनल डिफेंस एकेडमी में एडमिशन के लिए UPSC NDA 2 एग्जाम के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एनडीए 2 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 17 मई 2023 से शुरू हो गई है। इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा। यूपीएससी की आधिकारिक नोटिस के मुताबिक सीडीएस 2 और एनडीए 2 के लिए अप्प्लिकतिओन करने की आखिरी तारीख 06 जून, 2023 तक है। एग्जाम 03 सितंबर 2023 को निर्धारित की गई है। बता दे यूपीएससी हर साल उन उम्मीदवारों के लिए सीडीएस एग्जाम आयोजित करता है जो भारतीय वायु सेना, भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं। लिखित एग्जाम के लिए क़्वालिफ़ाइड करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए एक साक्षात्कार दौर और एक चिकित्सा एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा।