
जोधपुर। जैसलमेर हाइवे पर ढांढणिया गांव के पास शुक्रवार दोपहर टायर फटने से अनियंत्रत ट्रेवलर (मिनी बस) सामने से आ रही बोलेरो कैम्पर से जा भिड़ी और 6 महिलाओं, एक बालक सहित सोलह जनों की मौत हो गई। एक महिला सहित पांच घायल मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती हैं। सात मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रघुनाथ गर्ग के अनुसार यात्रियों से भरी ट्रेवलर बालेसर की तरफ से जोधपुर आ रही थी। बोलेरो कैम्पर में एक ही परिवार के लोग बालेसर की तरफ जा रहे थे। टायर फटने से तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेवलर गलत दिशा में जाकर सामने से आ रही बोलेरो कैम्पर से भिड़ गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क से नीचे उतर गए। कैम्पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार ग्रामीण उछल कर दूर जा गिरे। दोनों वाहनों में सवार तेरह जनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। इनमें पांच महिलाएं व एक बालक शामिल हैं। जबकि आठ जने गंभीर घायल हो गए।
आस-पास के लोगों ने पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को बालेसर के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर किया गया। इनमें से एक वृद्धा सहित तीन की एमडीएम अस्पताल में मृत्यु हो गई। जबकि एक महिला सहित पांच की हालत गंभीर है। घायलों में ट्रेवलर चालक भी शामिल है।
पुलिस ने तेरह शव बालेसर राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में कार्रवाई के बाद और तीन अन्य के शव एमडीएम अस्पताल में परिजन को सुपुर्द किए।
रिश्तेदार के निधन पर बैठकर लौट रहे थे गांव
बोलेरो कैम्पर में बालेसर राता भाकर निवासी श्रवणसिंह पुत्र गिरधरसिंह का परिवार था। ये लोग रिश्तेदार के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद झंवर से अपने गांव लौट रहे थे।
मृतकों के नाम व पते
- श्रवणसिंह पुत्र गिरधारीसिंह, उम्मेदनगर, जलंधर नगर बालेसर।
- प्रेमकंवर पुत्र श्रवणसिंह, उम्मेदनगर, जलंधर नगर, बालेसर।
- मूलसिंह पुत्र रूपसिंह, उम्मेदनगर, जलंधर नगर, बालेसर।
- सखीना पत्नी कम्मे खां, जैतसर, जलंधर नगर, बालेसर।
- गुलाब कंवर पत्नी आमसिंह, जैतसर।
- आमसिंह (42) पुत्र शैतानसिंह, जैतसर। (एमडीएम अस्पताल में मृत्यु)
- रावलराम पुत्र दीपाराम, पदमगढ़, सोलंकिया तला।
- स्वरूप कंवर पत्नी नरेन्द्रसिंह, तिबना, शेरगढ़।
- फूल कंवर पत्नी भोमसिंह, तैना।
- पूजा उर्फ संतोष पुत्री भोमसिंह, तैना।
- नारायणराम पुत्र हेमाराम, पदमगढ़, सोलंकिया तला।
- चनणाराम पुत्र कालूराम, संतोषनगर, पाबूसर।
- कालूराम पुत्र खेराजराम, संतोषनगर, पाबूसर।
- गोकलराम पुत्र भींयाराम, बाघथल, रातडि़या फलसूण्ड (जैसलमेर)।
- ऐमनी देवी (65) पत्नी राणे खां, जैतसर। (एमडीएम अस्पताल में मृत्यु)
- हुकमाराम (30) पुत्र भैराराम जाट निवासी चांदसमा, देचू। (एमडीएम अस्पताल में मृत्यु)
घायलों की सूची...
- इलियास (33) पुत्र रहमतुल्लाह खां (मिनी बस चालक), सोमेश्वर।
- घिया बानो (23) पत्नी इस्लमा खां, सोमेश्वर।
- अर्जुन (18) पुत्र हेमाराम जाट, सोलंकिया तला।
- भंवरलाल (25) पुत्र जसराज सोनी, सोमेश्वर।
- यशपाल (19) पुत्र देवाराम सुथार, सोलंकिया तला।
Published on:
27 Sept 2019 06:47 pm
