
एसयूवी में 293 किलो डोडा पोस्त जब्त, एक गिरफ्तार
जोधपुर.
क्राइम स्पेशल टीम (सीएसटी) की सूचना पर डांगियावास थाना पुलिस ने हिंगोनिया से सालवा कला रेलवे क्रॉसिंग रोड पर एसयूवी से 293.750 किलो डोडा पोस्त जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके साथी व मादक पदार्थ मंगाने वाले की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि सीएसटी प्रभारी व निरीक्षक अनिल यादव को जयपुर नम्बर की सफेद एसयूवी में मादक पदार्थ की बड़ी खेप कुड़ गांव से रामनगर की तरफ आने की सूचना मिली। इस पर सीएसटी व डांगियावास थाना पुलिस ने तलाश शुरू की। हिंगोनिया से सालवा कला रेलवे फाटक के पास संदिग्ध नजर आई एसयूवी को रोका गया। तलाशी लेने पर तेरह कट्टों में भरा 293.750 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त किया गया।
कुड़ गांव निवासी चालक देवाराम पुत्र भीखाराम जाट को गिरफ्तार किया गया। जबकि मादक पदार्थ लाने में शामिल हिंगोनियों की ढाणी निवासी अशोक साहू पुत्र प्रेम कुमार बिश्नोई पकड़ में नहीं आया। पूछताछ में देवाराम ने बताया कि कुड़ निवासी मनोहर पुत्र हरिराम जाट ने देवाराम व अशोक को गत 29 मार्च को एसयूवी देकर डोडा पोस्त लाने के लिए चित्तौडग़ढ़ भेजा था। मनोहर की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।
Published on:
31 Mar 2021, 1:34 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.