10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बकरियां चराने गए दो सगे भाइयों सहित तीन बच्चों की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

क्षेत्र के बेलवा राणाजी ग्राम पंचायत के छड़ायतनगर में मंगलवार दोपहर को बकरियां चराने गए तीन बच्चों की बांध में डूबने से मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
jodhpur

बेलवा(जोधपुर)। क्षेत्र के बेलवा राणाजी ग्राम पंचायत के छड़ायतनगर में मंगलवार दोपहर को बकरियां चराने गए तीन बच्चों की बांध में डूबने से मौत हो गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर दुख जताया है। गहलोत ने ट्वीट कर कहा, जोधपुर के बालेसर थाना क्षेत्र के बेलवा राणाजी गांव में बांध में नहाने के दौरान तीन बच्चों की डूबने से हुई मृत्यु की खबर बेहद दुखद है। ईश्वर शोक संतप्त परिजनों को इस पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

गांव के छह बच्चे बकरियां चराने छड़ायतनगर की पहाडिय़ों में गए। जिनमें से तीन बच्चे बांध में नहाने उतरे। बांध में नरेगा योजना के अंतर्गत खोदी चौकड़ी में डूब गए। तीनों बच्चे पानी में मिट्टी से दब गए। उन्होंने चिल्लाकर साथ में बकरियां चरा रहे अन्य भाइयों से बाहर निकालने को कहा। अन्य तीनों बालक छोटे होने से बाहर निकालने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। जिससे उनकी मौत हो गई। वही साथ में तीनों बच्चे डरे सहमे हुए तीन किलोमीटर दौड़ते हुए घर पहुंचे और घटना बताई। उसके बाद परिजन व ग्रामीण बांध पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला।

लेकिन तब तक 12 वर्षीय राजूराम, 10 वर्षीय रूपाराम पुत्र भंवराराम भील व 10 वर्षीय सांगाराम पुत्र पाबूराम भील की मौत हो चुकी थी।

बालेसर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर बालेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। बच्चों की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

पोस्टमार्टम के दौरान बालेसर तहसीलदार मनोहरसिंह, थानाधिकारी देवेंद्रसिंह राठौड़, सरपंच गायडराम धांधू भी मौजूद रहे। तहसीलदार ने मृतकों के परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री आपदा कोष से राहत दिलवाने का आश्वासन दिया है।