29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला कांस्टेबल को बाइक से घसीटने का आरोपी गिरफ्तार

- सिरोही में स्वरूपगंज से पकड़ा
less than 1 minute read
Google source verification
महिला कांस्टेबल को बाइक से घसीटने का आरोपी गिरफ्तार

महिला कांस्टेबल को बाइक से घसीटने का आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर.
महामंदिर थाना पुलिस ने फुलेराव पार्क के पास बिना हेलमेट पकड़े जाने के बाद महिला कांस्टेबल को घसीटकर भागने वाले एक आरोपी को सिरोही जिले में स्वरूपगंज से गिरफ्तार किया। वारदात के बाद से आरोपी सिरोही भाग गया था।

प्रशिक्षु आरपीएस व थानाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि गत चार अक्टूबर को यातायात पुलिस की कांस्टेबल उषा ने फुलेराव पार्क के पास बिना हेलमेट बाइक चालक को रोका था। वह बाइक का कैरियर पकड़कर उसे कुछ दूरी पर खड़े एएसआइ के पास ले जा रही थी। इतने में चालक ने बाइक स्टार्ट कर तेज रफ्तार से भगानी शुरू कर दी थी। कैरियर पकडऩे से कांस्टेबल बाइक के साथ घिसटने लग गई थी। तीस-चालीस मीटर दूर जाकर उषा ने कैरियर छोड़ा था। कांस्टेबल की वर्दी फट गई थी और उसे चोट भी आई थी। राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर बाइक नम्बर के आधार पर चालक की पहचान किला रोड निवासी मोबिन खां के रूप में हुई। उसके मकान पर दबिश दी गई, लेकिन वह गायब हो गया। मोबाइल लोकेशन से उसके सिरोही की तरफ भागने का पता लगा। तकनीकी पहलूओं से जांच के बाद पुलिस ने सिरोही के स्वरूपगंज से नागौरी गेट थानान्तर्गत किला रोड निवासी मोबिन खां पुत्र अब्दुल सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया।