8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2023: नामांकन में दिए शपथ पत्र से हुआ खुलासा, हमारे नेताजी हैं लखपति-करोड़पति

Rajasthan Election 2023: राजनीति सेवा का कार्य है, लेकिन नेताजी सेवा के साथ मेवा खाने में भी पीछे नहीं रहते। जोधुपर जिले की 10 सीटों पर अब तक कांग्रेस और भाजपा के 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें 7 प्रत्याशी करोड़पति हैं।

3 min read
Google source verification
rajasthan_election_2023.jpg

rajasthan election 2023: राजनीति सेवा का कार्य है, लेकिन नेताजी सेवा के साथ मेवा खाने में भी पीछे नहीं रहते। जोधपुर जिले की 10 सीटों पर अब तक कांग्रेस और भाजपा के 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें 7 प्रत्याशी करोड़पति हैं। पिछली बार से इस बार कई प्रत्याशियों की सम्पत्ति कई गुना बढ़ी है। इनमें विधायक मनीषा पंवार, लोहवट से भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्रसिंह खींवसर, शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी अतुल भंसाली की सम्पत्ति भी पांच साल में बढ़ी है। हालांकि लूणी से विधायक महेन्द्र बिश्नोई और फलोदी से पब्बाराम बिश्नोई की चल सम्पत्ति कम हुई है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan BJP Candidate List: राजस्थान भाजपा की 5वीं लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, इस वक्त हो सकता है उम्मीदवारों का ऐलान

यह है प्रत्याशियों की स्थिति


जोगाराम की चल सम्पत्ति दोगुना: भाजपा प्रत्याशी जोगाराम पटेल की पांच साल पहले चल सम्पत्ति 20 लाख 15 हजार थी, जो कि इस बार 38 लाख 65 हजार हो गई। अचल सम्पत्ति भी 48 लाख से ज्यादा बाजार मूल्य की है। इनकी पत्नी के पास भी करीब 68 लाख की चल और अचल सम्पत्ति है।

विधायक की चल सम्पत्ति घटी: लूणी से विधायक महेन्द्र बिश्नोई की चल सम्पत्ति में गिरावट हुई है। पांच साल पहले उनके पास 4 करोड़ से ज्यादा थी, जो कि इस बार 2 करोड़ 88 लाख के करीब रह गई है। डेढ़ करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति पत्नी के पास है।

खींवसर की सम्पत्ति 38 गुना बढ़ी: लोहावट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की सम्पत्ति करीब 39 गुना बढ़ी है। 2018 में उन्होंने 1.84 करोड़ की चल सम्पत्ति दर्शाई थी, जो कि इस बार 39.98 करोड़ के पार है। इसके अलावा 20 करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति भी है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Congress Candidate List: देर रात लिस्ट जारी होते ही बगावत, शहजाद को मिला टिकट, दाधीच लड़ेंगे निर्दलीय

किशनाराम की सम्पत्ति भी तीन गुना बढ़ी: लोहावट से वर्तमान विधायक किशनाराम को फिलहाल कांग्रेस ने निकट नहीं दिया है, लेकिन इसके बावजूद इन्होंने कांग्रेस से नामांकन दाखिल किया है। इनकी चल और अचल सम्पत्ति पिछली बार करीब 59 लाख थी, जो कि इस बार एक करोड़ 29 लाख से ज्यादा हो गई है।

गर्ग की सम्पत्ति में ज्यादा बदलाव नहीं: बिलाड़ा से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनलाल गर्ग की पांच साल पहले सम्पत्ति एक करोड़ 61 लाख थी, यह चल और अचल मिलाकर है। इस बार भी इसका बाजार मूल्य एक करोड़ 85 लाख के करीब है।

पब्बाराम की चल सम्पत्ति घटी, अचल संपत्ति बढ़ी: फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई की चल सम्पत्ति पिछली बार 39 लाख थी, जो कि इस बार 22 लाख हो गई है। अचल सम्पत्ति पिछली बार करीब 47 लाख थी, जो इस बार एक करोड़ के पार है।

बरवड़ की संपत्ति भी लाखों में: भोपालगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी गीता बरवड़ पहली बार मैदान में हैं। उनके पास चल सम्पत्ति 36.96 लाख और अचल सम्पत्ति 18 लाख है। इनके पति के पास भी 50 लाख की चल-अचल सम्पत्ति है।

विधायक गर्ग की सम्पत्ति भी दोगुना : भोपालगढ़ से विधायक और आरएलपी के टिकट पर फिर से मैदान में उतरे पुखराज गर्ग की सम्पत्ति भी पांच साल में दोगुना हो गई है। पिछली बार उनकी चल सम्पत्ति 12.75 लाख और अचल सम्पत्ति 1.85 करोड़ रुपए थी। इस बार चल सम्पत्ति 40 लाख और अचल सम्पत्ति 3.50 करोड़ रुपए पहुंच गई है। उनकी पत्नी के पास भी 20 लाख चल और 1.81 करोड़ अचल सम्पत्ति है।

कटारिया भी हैं करोड़पति : बिलाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी जो कि पहली बार राजनीति में कदम रख रहे हैं, भी करोड़पति हैं। 42.66 लाख की चल और 1.03 करोड़ की अचल सम्पत्ति इनके पास है। इसके अलावा पत्नी के नाम 40.83 चल और 69.45 लाख की अचल सम्पत्ति है।


मनीषा पंवार की आय बढ़ी, 28.66 लाख का ऋण भीः शहर विधायक मनीषा पंवार की वर्ष 2018-19 में वार्षिक आय 51 हजार थी, जो कि वर्ष 2022-23 में बढ़कर 7 लाख 44 हजार हजार हो गई। विधायक पंवार की पिछली बार चल-अचल सम्पत्ति 8 लाख 41 लाख थी, जो कि इस बार 62 लाख के पार हो गई है। हालांकि इसमें 28 लाख 66 हजार का ऋण भी शामिल है।

अतुल भंसाली की सम्पत्ति 1.22 करोड़ बढ़ीः शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भंसाली की सम्पत्ति पिछली बार की तुलना में 1 करोड़ 22 लाख बढ़ी है। 2018 के शपथ पत्र में चल सम्पत्ति 4 करोड़ 16 लाख बताई थी, जो कि इस बार 5 करोड़ 38 लाख रुपए हो गई है। इनकी पत्नी के पास ही 5 करोड़ की चल और 5 करोड़ की अचल सम्पत्ति है।

जोशी हैं करोड़पति व्यवसायीः सूरसागर से भाजपा के टिकट पर पहली बार मैदान में उतरे देवेन्द्र जोशी भी करोड़पति व्यवसायी हैं। इनके पास 73 लाख की चल और 13.8 करोड़ की अचल सम्पत्ति है। हालांकि 5.39 करोड़ का ऋण भी इनको चुकाना है।