5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जोधपुर पहुंचे अमित शाह का वाहन रैली निकाल किया स्वागत
Play video

जोधपुर पहुंचे अमित शाह का वाहन रैली निकाल किया स्वागत

गौरतलब है कि वाल्मीकि समाज के कुछ लोग हाल ही में नगर निगम सफाई कर्मचारियों की भर्ती में धांधली का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
Google source verification

video : manoj sen/जोधपुर. जोधपुर में अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का वाहन रैली निकाल कर स्वागत किया गया। तेज ध्वनि वाले डीजे के साथ शाह के आयोजन स्थल तक रैली निकली। इसमें कई युवाओं ने भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली के साथ अमित शाह को पॉलिटेक्निकल पहुंचे। जहां शक्ति केंद्र संयोजक बैठक को संबोधित करने वाले हैं। वाहन रैली के दौरान पुलिस का कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। पुलिस को पहले सूचना मिली थी कि वाल्मीकि समाज कि कुछ लोग काला झंडा दिखाकर विरोध कर सकते हैं। गौरतलब है कि वाल्मीकि समाज के कुछ लोग हाल ही में नगर निगम सफाई कर्मचारियों की भर्ती में धांधली का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सुबह कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया था इसके बाद अमित शाह की वाहन रैली में प्रदर्शन की सूचना थी।