10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Anamika Bishnoi Murder : हत्या के चार बाद दिन अपने इंस्टाग्राम को लेकर फिर चर्चा में अनामिका बिश्नोई, सामने आई अब ये बात

Anamika Bishnoi Murder : फलोदी जिले के खारा गांव की रहने वाली अनामिका बिश्नोई की मृत्यु से पहले इंस्टाग्राम पर 1,05 लाख फोलोअर्स थे। जबकि हत्या के बाद चार दिन में उसके 27 हजार फोलोअर्स बढ़ चुके हैं।
2 min read
Google source verification
anamika_bishnoi.jpg

Phalodi Murder News : फलोदी में कपड़े की दुकान पर पति की गोली से हत्या का शिकार होने वाली पत्नी इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय थी। मृत्यु से पहले इंस्टाग्राम पर उसके 1,05 लाख फोलोअर्स थे। जबकि हत्या के बाद चार दिन में उसके 27 हजार फोलोअर्स बढ़ चुके हैं। उधर, आरोपी पति ने पत्नी की हत्या के लिए बीकानेर में खाजूवाला के एक युवक से 50 हजार रुपए में हथियार व कारतूस खरीदे थे।

Anamika Bishnoi Death : पति से अलग होने के बाद मूलत: खारा हाल फलोदी में कुम्हारों का बास निवासी अनामिका बिश्नोई ने कपड़ों की दुकान शुरू की थी। इसके साथ-साथ वह सोशल मीडिया इन्फ्लूअंसर भी थी। वह इंस्टाग्राम पर खासी लोकप्रिय थी। इंस्टाग्राम आइडी पर उसके 1.05 लाख फॉलोअर्स थे। उसने 1048 फोटो व रील अपलोड की थी। उसकी यह लोकप्रियता हत्या के बाद भी बढ़ गई है। हत्या के चार दिन में उसके 27 हजार फॉलोअर्स बढ़ चुके हैं। जो लगातार बढ़ रहे हैं। उसके 1.32 लाख फॉलोअर्स हो चुके हैं। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर हत्या के प्रति खासा आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार गत रविवार दोपहर मूलत: खारा हाल फलोदी में कुम्हारों का बास निवासी अनामिता पुत्री तेजाराम बिश्नोई की फलोदी में नागौर रोड पर नारी कलेक्शन नामक दुकान पर पति महीराम ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दूसरे दिन कानसिंह की सिड गांव से बीकानेर में नगरासर निवासी पति महीराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया था। जो तीन दिन के रिमाण्ड पर है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी के मुताबिक आरोपी पति महिराम पुत्र गोपीराम विश्नोई व पत्नी अनामिका के मध्य पिछले पांच सालों से मनमुटाव चल रहा था। अनामिका के अवैध संबंध का शक होने के चलते पांच साल पहले मनमुटाव हो गया था और यह शक अनामिका के इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के कारण और अधिक गहरा गया। जिसके चलते दूरियां बढ़ती गई और आखिर में उसने अपनी पत्नी को उसकी दुकान पर जाकर गोली मार हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें : पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, वजह आई सामने