29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तत्कालीन डीसीपी, एसीपी व निरीक्षक को गृहमंत्री पदक की घोषणा

- राज्य पुलिस के नौ अधिकारी पुरस्कार के लिए चयनित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 13 Aug 2021, 1:43 AM IST

तत्कालीन डीसीपी, एसीपी व निरीक्षक को गृहमंत्री पदक की घोषणा

तत्कालीन डीसीपी, एसीपी व निरीक्षक को गृहमंत्री पदक की घोषणा

जोधपुर.
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने उत्कृष्ठ अपराधिक जांच के लिए राजस्थान पुलिस के नौ अधिकारियों का चयन केन्द्रीय गृहमंत्री पदक के लिए किया है। इनमें जोधपुर के तत्कालीन पुलिस उपायुक्त सहित चार अधिकारी शामिल हैं।

केन्द्रीय गृहमंत्री पुरस्कार के लिए आइपीएस अधिकारी व तत्कालीन डीसीपी (पूर्व) व वर्तमान में सिरोही एसपी धर्मेन्द्रसिंह, सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) दरजाराम बोस, खाण्डा फलसा थानाधिकारी दिनेश लखावत व निरीक्षक अशोक आंजणा का चयन किया गया है। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार, उपाधीक्षक सुरेश शर्मा, निरीक्षक अनिल कुमार डोरिया, अरूण कुमार व हेड कांस्टेबल भवानी सिंह को भी पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार स्वतंत्रता दिवस पर प्रदान किया जाएगा।
इसके अलावा सीबीआइ के १५, मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र पुलिस के ११-११, उत्तर प्रदेश पुलिस के दस, केरल के नौ, तमिलनाडू पुलिस के ८, बिहार पुलिस के ७, गुजरात, कनार्टक व दिल्ली पुलिस के छह-छह पुलिसकर्मियों को भी यह पुरस्कार दिया जाएगा। अपराधिक मामलों की जांच और बेहतर तरीके से करने को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष २०१८ में यह पुरस्कार शुरू किया गया था।