
फर्जी अभ्यर्थी बिठाने का आरोपी एक और छात्र गिरफ्तार
जोधपुर.
बनाड़ थाना पुलिस ने जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी बिठाने के मामले में एक और अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया। इससे पहले एक युवती को गिरफ्तार किया जा चुका है।
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के तहत वर्ष 2018 में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें कई फर्जी अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसका पता लगने पर एसओजी ने संदिग्ध परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच कराई थी। एफएसएल जांच में प्रवेश पत्रों पर लगी फोटो मिक्सिंग होने की पुष्टि हुई थी। इस आधार पर राज्य के कई जिलों में 80 से अधिक अभ्यर्थियों के खिलाफ वर्ष 2019 में एफआइआर दर्ज कराई गई थी। बनाड़ थाने में छह अभ्यर्थियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
इस मामले में आरोपी भवाद गांव मेघवालों की ढाणी निवासी किशनाराम पुत्र बाबूराम मेघवाल को गिरफ्तार किया गया। जिसे कोर्ट में पेश करने पर एक दिन के रिमाण्ड पर भेजा गया। उसकी जगह किसी अन्य व्यक्ति ने परीक्षा दी थी। इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। एक अन्य आरोपी पुष्पा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Published on:
14 Aug 2021, 1:37 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.