11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस हिंदु संगठन ने लगाए मोदी सरकार पर गंभीर आरोप

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Rajesh

Aug 04, 2018

antarrashtriya hindu parishad

जोधपुर.

केन्द्र की मोदी सरकार की कथनी और करनी पर अब सवाल उठने लगे हैं। खास बात यह है कि यह सवाल उठाने वाले लोग विपक्षी दलों के न होकर हिंदु संगठनों के हैं। जो पूर्व में मोदी के समर्थक हुआ करते थे। राजस्थान में भी एक बार फिर से हिंदु हितों को लेकर मोदी सरकार पर सवाल उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जोधपुर प्रांत कार्याध्यक्ष भंवरलाल चौधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार कार्यकाल का चार साल से ज्यादा समय हो चुका है लेकिन वर्ष 2014 के घोषणा पत्र पर अभी तक अमल नहीं किया गया है।

श्रीराम जन्मभूमि को हिन्दुओं को सौंपने की मांग
शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि हिन्दूओं की लंबित मांगों और हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने केन्द्र सरकार से संसद में कानून बनाकर काशी विश्वनाथ, मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और अयोध्या में सम्पूर्ण श्रीराम जन्मभूमि को हिन्दुओं को सौंपने की मांग की।

4 करोड़ सदस्य बनाए जा चुके
संवाददाता सम्मेलन में बताया गया कि देश में काशी विश्वनाथ मंदिर की मुक्ति के लिए हिन्दू परिषद की ओर से 13 अगस्त को देश भर में अभिषेक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉ. प्रवीण भाई तोगडि़या की ओर से गठित अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के सदस्यता अभियान से युवा वर्ग लगातार जुड़ रहा है। देश भर में नवगठित संगठन के करीब 4 करोड़ सदस्य बनाए जा चुके है।

यह भी मांगें रखीं
भंवरलाल चौधरी ने कहा कि गोवंश हत्या रोकथाम व समान नागरिक संहिता के लिए कानून बनाने, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने, देश के मठ मंदिरों को सरकारी अधिग्रहण से मुक्त करने, देश के किसानों की फसल बीमा राशि का तुरंत भुगतान करने, डॉ. स्वामीनाथ आयोग की सभी सिफारिशों को तुंरत लागू करने, सभी शिक्षित युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने व गैर राजनैतिक युवा रोजगार आयोग बनाने की मांग केन्द्र सरकार से की।