11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मक्खियों से बिदका घोड़ा, बगैर चालक तांगा ले भागा

मक्खियों से बिदक घोड़ा बगैर चालक के ही तांगा ले दौड़ पड़ा
less than 1 minute read
Google source verification
Tanga Run without horse Rider on Road

मक्खियों से बिदका घोड़ा, बगैर चालक तांगा ले भागा

जोधपुर

शहर में शुक्रवार को अजीब वाकया हुआ। मक्ख्यिों से बिदक घोड़ा बगैर चालक के ही तांगा ले दौड़ पड़ा। हुआ यूं कि दोपहर करीब दो बजे महबूब भाई तांगे वाला घंटाघर से सवारी लेकर पावटा चौराहे पहुंचे। सवारी तांगे से उतर रुपए दे रही थी कि घोड़ा मक्ख्यिों से परेशान होकर बिदक गया और तांगा ले भागा।

घोड़ा बगैर चालक के ही तांगा दौड़ा ले गया। इस दौरान तांगा चालक ने लगाम पकड़ उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन तांगे का पहिया उनके पैर पर आने से वे चोटिल हो गए। घोड़ा तांगे को दौड़ा पावटा चौराहे से राईका बाग ब्रिज पर चढ़ा और केएन कॉलेज होते हुए पुलिस लाइन की ओर भागा। तांगा चालक ने स्कूटर चालक की मदद से उसका पीछा किया और पुलिस लाइन के पास जाकर उसे पकड़ा।

गनीमत रही कि इस दौरान रास्ते में कोई चोटिल नहीं हुआ। घोड़ा पूरे रास्ते सभी गाडिय़ों को बचाते हुए दौड़ा। गौरतलब है कि जोधपुर में पावटा चौराहे से घंटाघर तक एक ही रूट पर तांगा चलता है। तांगा संचालक ने बताया कि इन दिनों घोड़े मक्खियों से बहुत परेशान रहते हैं। इन्हीं मक्खियों से परेशान होकर घोड़ा बिदक गया और तांगे को दौड़ा ले गया। यह वीडियो शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।