10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेना की क्यूआरटी में नायक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, खून से लथपथ मिला शव

रातानाडा थानान्तर्गत शिकारगढ़ सैन्य क्षेत्र स्थित मचान पोस्ट पर रविवार सुबह सेना की क्यूआरटी में नायक का खून से लथपथ शव व हथियार मिला।
less than 1 minute read
Google source verification
Army jawan commits suicide in jodhpur

जोधपुर। रातानाडा थानान्तर्गत शिकारगढ़ सैन्य क्षेत्र स्थित मचान पोस्ट पर रविवार सुबह सेना की क्यूआरटी में नायक का खून से लथपथ शव व हथियार मिला। पुलिस को अंदेशा है कि शनिवार मध्यरात्रि अथवा रविवार तड़के सेना के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की।

थानाधिकारी जुल्फिकार अली के अनुसार उड़ीसा निवासी राकेश कुमार सोऊ (28) पुत्र विजयराम यहां शिकारगढ़ सैन्य क्षेत्र में सेना की यूनिट में क्यूआरटी टीम का द्वितीय प्रभारी था। वह बतौर नायक यूनिट में जवान था।

वह सादे वस्त्र यानि टीशर्ट व नेकर में शनिवार देर रात सैन्य क्षेत्र में मचान पोस्ट स्थित ड्यूटी स्थल पहुंचा था, जहां रविवार सुबह उसका खून से लथपथ शव मिला। पास ही दोनों पांव के बीच सैन्य यूनिट से जारी हथियार भी रखा था।

उसकी टोढ़ी के नीचे गोली लगी थी। जो सिर के पीछे से आर-पार हुई थी। आस-पास शरीर के टुकड़े बिखरे थे और खून बिखरा था। रविवार सुबह यूनिट में अन्य जवानों ने शव देखा तो सैन्य अधिकारियों को सूचना दी।

फिर पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और मौका मुआयना किया। जांच के बाद शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

पुलिस का कहना है कि मृतक अविवाहित था। वह अकेला ही शिकारगढ़ सैन्य क्षेत्र के क्वार्टर में रहता था। आत्महत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच की जा रही है।