10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेल में आसाराम का ऑक्सीजन स्तर गिरा, ऑक्सीजन चढ़ाई

जोधपुर सेन्ट्रल जेल में ताउम्र सजा काट रहे आसाराम की रविवार को फिर से तबीयत खराब हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
File Photo

वायरल हुआ जेल में बंद आसाराम का ऑडियो

जोधपुर। जोधपुर सेन्ट्रल जेल में ताउम्र सजा काट रहे आसाराम की रविवार को फिर से तबीयत खराब हो गई। ऑक्सीजन स्तर कम होने पर उन्हें जेल डिस्पेंसरी ले जाकर ऑक्सीजन चढ़ाई गई।

गुरुकुल की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने पर आसाराम ताउम्र सजा भुगत रहा है। कोरोनो संक्रमित होने व सांस में तकलीफ की शिकायत पर गत पांच मई की देर रात आसाराम को महात्मा गांधी अस्पताल रैफर किया गया था, जहां से सात मई को उन्हें एम्स में भर्ती कर लिया गया था। कोरोना नेगेटिव व तबीयत में सुधार होने पर गत शुक्रवार को आसाराम को एक बार फिर जेल में बंद कर दिया गया था।

इस बीच, रविवार को आसाराम की तबीयत फिर खराब हो गई। उन्हें जेल डिस्पेंसरी ले जाया गया, जहां ऑक्सीजन का सैचूरेशन 92 तक आ गया। ऐसे में उन्हें जेल में ऑक्सीजन चढ़ाया गया। चिकित्सक ने आसाराम को जेल से महात्मा गांधी अस्पताल या एम्स के लिए रैफर किया गया, लेकिन आसाराम ने जाने से इनकार कर दिया। बाद में आसाराम का इलाज करने के लिए नियमित आयुर्वेद चिकित्सक जेल पहुंचे और आसाराम की जांच कर परामर्श दिया। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बताई जाती है।