13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई जिम्मेदारी मिलते ही अशोक गहलोत का बड़ा बयान… राज्य कांग्रेस में मनभेद और मतभेद को लेकर कह डाला कुछ ऐसा

अशोक गहलोत ने नई जिम्मेदारी मिलने पर जोधपुर में की प्रेस कॉनफ्रेंस  

2 min read
Google source verification
Ashok Gehlot first press conference after becoming general secretary

Ashok Gehlot first press conference after becoming general secretary

जोधपुर . कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव (संगठन व ट्रेनिंग) बनाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में आयोजित अपनी पहली प्रेस कॉनफ्रेंस में कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की बोलती बंद कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें सोच-समझकर यह जिम्मेदारी दी है। गहलोत ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है। वर्तमान में किसान और दुकानदार भाजपा सरकार से दुखी हैं। वे राहत और बदलाव चाहते हैं। अब भाजपा का घमंड तोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य कांग्रेस में कोई मनभेद नहीं है। हालांकि मतभेद को लेकर वे कुछ नहीं बोले। संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। अब नई जिम्मेदारी तरीके से निभाऊंगा। गहलोत ने कहा कि उन्होंने पार्टी में कई पदों पर सेवाएं दी हैं। अब यह नई जिम्मेदारी उनके लिए पहली की तरह ही महत्वपूर्ण है। संगठन मजबूत करना व संगठन के ट्रेनिंग कैम्प करना प्राथमिकता रहेगी।

बेनकाब हुई भाजपा
उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है। किसान, जवान, मजदूर व व्यापारी कोई वर्ग खुश नहीं है। केंद्र सरकार ने झूठे वादे किए हैं कि दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार ने भी 15 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, जो झूठा साबित हुआ है। आम आदमी समझ चुका है कि अब कांग्रेस संगठन को मजबूत करना देश की आवश्यकता है।

ध्यान रहे कि राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने की अधिकृत घोषणा के समय गहलोत शुक्रवार शाम को जोधपुर के सर्किट हाउस में ही मौजूद थे। उन्हें महासचिव बनाने की खुशी बांटने के दौरान दूसरे दिन भी सर्किट हाउस में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उमड़ पड़े। इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी में कद बढऩे के बाद गहलोत शनिवार सुबह सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।


वहीं गहलोत ने भी उनसे दुगुने उत्साह के साथ जुटने के लिए कहा। गहलोत ने शुक्रवार शाम को कही बात शनिवार सुबह कार्यकर्ताओं के सामने दोहराई कि संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। मैं अभी भी खुद को पार्टी का आम कार्यकर्ता ही मानता हूं। उन्होंने प्रेस वार्ता से पहले सर्किट हाउस में ही कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ भी चर्चा की। उन्हें महासचिव बनाने की खुशी बांटने के दौरान दूसरे दिन भी सर्किट हाउस में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उमड़ पड़े। इस मौके पर जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्रसिंह सोलंकी, हनुमानसिंह खांगटा, पवन मेहता, इकबाल खान व हनुमानसिंह खांगटा सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दीं।