29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्जी चेक से 99 हजार रुपए निकालने का प्रयास

- बैंक से आए एसएमएस से सतर्क हुए खाताधारक ने बैंक में फोन कर भुगतान रोका
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 25 Aug 2021, 1:41 AM IST

फर्जी चेक से 99 लाख रुपए निकालने का प्रयास

फर्जी चेक से 99 लाख रुपए निकालने का प्रयास

जोधपुर.
महामंदिर थानान्तर्गत लक्ष्मी नगर में रहने वाले एक व्यक्ति के फर्जी चेक से जैसलमेर स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा शाखा में खाते से 99 हजार रुपए निकालने का प्रयास किया गया। बैंक से आए क्लियरिंग संबंधी एसएमएस से ठगी का पता लगा तो भुगतान रोका गया।
पुलिस के अनुसार मूलत: जैसलमेर में मोहनगढ़ हाल पावटा लक्ष्मी नगर निवासी लूणसिंह का जैसलमेर स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा में खाता है। उनके मोबाइल में सोमवार को बैंक से एक एसएमएस आया। जिसमें उनके खाते से मुन्ना नामक व्यक्ति के पक्ष में 99300 रुपए का एक चेक जारी करने की सूचना दी गई थी। साथ चेक जारी न करने पर बैंक के टोल फ्री नम्बर पर सूचना देकर भुगतान रोकने की सलाह दी गई थी। जो चेक बैंक लगाया गया था उस नम्बर का चेक लूणसिंह के पास मौजूद था। उन्होंने ऐसे किसी व्यक्ति को 99300 रुपए का चेक जारी नहीं किया था। लूणसिंह ने बैंक का फोन कर मामले की जानकारी दी। साथ ही ई-मेल कर भुगतान न करने का आग्रह किया। जिसके चलते उनके साथ ठगी नहीं हो पाई। लूणसिंह के पुत्र सुरेन्द्रसिंह थाने पहुंचे और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया।