28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला को भगाने पर नाकाबंदी, कार पलटी खाकर नाले में गिरी

- दोनों एयरबैग खुले, चालक सुरक्षित कूदने से बचा, पलटने से पहले उतरने से महिला भी सुरक्षित- महिला के सुरक्षित घर पहुंचने पर पुलिस ने ली राहत की सांस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 22 Sep 2020, 7:00 AM IST

महिला को भगाने पर नाकाबंदी, कार पलटी खाकर नाले में गिरी

महिला को भगाने पर नाकाबंदी, कार पलटी खाकर नाले में गिरी

जोधपुर.

सांगरिया फांटा के पास सोमवार रात एक युवक के कार में महिला को भगाने की सूचना से हड़कम्प मच गया। पुलिस को सूचना देकर पति ने मोटरसाइकिल से पीछा किया तो युवक ने बोरानाडा के पास महिला को उतार दिया और फिर धवा के पास तेज रफ्तार कार सड़क से उतरकर नाले में जाकर पलट गई। चालक के पहले ही नीचे उतरने से जान बच गई।
पुलिस ने बताया कि एक महिला किराए का हिसाब लेने के लिए देर शाम सांगरिया फांटा के पास बाड़मेर के एक युवक के पास गई। युवक ने उसे कार में बिठाया और एटीएम से रुपए दिलाने का कहकर रवाना हो गया। वह सांगरिया बाइपास होकर कार भगा ले गया। कुछ दूरी पर खड़े महिला के पति ने देख लिया। उसने पुलिस को पत्नी के अपहरण की सूचना दी और मोटरसाइकिल से कार का पीछा करने लगा। पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी करवा दी।

चालक कार को बाड़मेर की ओर भगाने लगा। झंवर थाना पुलिस ने धवा के पास नाकाबंदी की, लेकिन कार ने नाकाबंदी तोड़ दी और तेज रफ्तार से बाड़मेर की तरफ भगाने लगा। धवा से आगे निकलने पर कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर नाले पर जाकर पलट गई। महिला व पति से पुलिस देर रात तक मामले की जानकारी ले रही थी।
दोनों एयर बैग खुले, चालक पहले ही उतरा

नाकाबंदी कर रही झंवर पुलिस के पास से कार तेज रफ्तार में बाड़मेर की तरफ निकली। पुलिस पीछा करने लगी, लेकिन उससे पहले कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार के दोनों एयरबैग खुल गए। आस-पास के ग्रामीणों ने कार से एक युवक को भागते देखा। पुलिस का कहना है कि चालक संभवत: कार पलटने से पहले ही बाहर गिर गया। जिससे वह बच गया।
महिला पहले ही उतरी, पुलिस नाले में तलाशती रही

नाकाबंदी के दौरान पुलिस को कार में महिला के होने की सूचना मिली थी, लेकिन पति के पीछा करने पर चालक ने उसे बोरानाडा के पास उतार दिया। वह पति के साथ घर लौट गई, लेकिन पुलिस इससे अनजान थी। कार पलटी तो झंवर थाना पुलिस नाले में काफी देर तक तलाश महिला की तलाश करती रही। बाद में महिला के घर सकुशल पहुंचने का पता लगा तो राहत की सांस ली। पुलिस का कहना है कि महिला को ले जाने वाला युवक कार मालिक है। महिला का पति उसकी कार चलाता था। इस दौरान दोनों में सम्पर्क हुआ था।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग