31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पर्यावरण संरक्षण के लिए जोधपुर में जैन समाज ने शुरू की ये अनूठी पहल, क्या आप भी देंगे साथ

अंतिम संस्कार करने के लिए स्वैच्छिक घोषणा-पत्र भरवाने की मुहिम शुरू की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Nandkishor Sharma

•

Updated: 15 Dec 2017, 2:41 PM IST

shamshaan in jodhpur

gas burn house, jain community, enviornment conservation, burial sites, jodhpur news

जोधपुर . पर्यावरण संरक्षण के लिए जैन समाज में मृत्योपरांत गैस शवदाह गृह में अंतिम संस्कार करने के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए महाअभियान शुरू किया गया है। सिवांचीगेट स्थित ओसवाल स्वर्गाश्रम सेवा समिति उपाध्यक्ष एवं संयोजक मनोज मेहता ने बताया कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण पर प्रतिकूल असर को ध्यान में रखते हुए ओसवाल स्वर्गाश्रम में तीन साल पूर्व गैस शवदाह गृह में अंतिम संस्कार की शुरूआत की गई थी। पश्चिमी राजस्थान के प्रथम गैस आधारित शवदाह गृह अब तक सैकड़ों शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जैन समाज के लोगों से गैस शवदाह गृह में अंतिम संस्कार करने के लिए स्वैच्छिक घोषणा-पत्र भरवाने की मुहिम शुरू की गई है।

स्वैच्छिक घोषणा करने वालों का होगा सम्मान


समिति के कोषाध्यक्ष राजाबाबू चौपड़ा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के तहत १७ नवम्बर को पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह का आयोजन सरदारपुरा तारघर के सामने स्थित ओसवाल कम्यूनिटी सेंटर में सुबह 11 बजे किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि न्यायाधीश एवं राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष प्रकाश टाटिया, समारोह अध्यक्ष ओसवाल सिंह सभा के अध्यक्ष केएन भंडारी तथा सेबी के पूर्व अध्यक्ष डीआर मेहता विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह में गैस शवदाह गृह में अंतिम संस्कार के लिए स्वैच्छिक घोषणा-पत्र भरने वालों का सम्मान किया जाएगा।

सम्मान समारोह में साकार हुई गंगा जमुनी तहजीब


सूचना केन्द्र के मिनी ऑडिटोरियम में गुरुवार शाम विभिन्न सामाजिक, चिकित्सा, शिक्षा, पर्यावरण आदि सेवा क्षेत्रों में निस्वार्थ सेवाएं देने वाले विभिन्न समाज के लोगों के विशेष सम्मान समारोह में जोधपुर की गंगा जमुनी तहजीब साकार हुई। कौमी एकता सम्मान समारोह समिति जोधपुर के तत्वावधान में सैनाचार्य अचलानंदगिरि के सान्निध्य में आयोजित समारोह में ईद मिलादुन्नबी जलसा समिति अध्यक्ष उस्ताद हाजी हमीम बक्ष, शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार व्यास, मोहम्मद अतीक, पूर्व संभागीय वन संरक्षक इस्हाक अहमद मुगल, आरएएस निसार खान, हाजी अब्दुल कयुम लोदी, शौकत अली लोहिया, मोहम्मद फि रोज फेम, डॉ. मीना जांगिड़, निरंजना पंवार, गुलाब कंवर, दीपिका सोनी सहित एक सौ ग्यारह प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, बाबा रामदेव सेवा संस्थान के अध्यक्ष करण सिंह राठौड़, हनुमान सिंह खांगटा, छोटु उस्ताद, अनिल जोशी, राजेश रामदेव आदि ने विचार व्यक्त किए। समारोह संयोजक इकबाल खान बैंडबॉक्स व संयोजक इश्तियाक अली राजू ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में कलाकार सलीम खान, उमा रावल, किरण व्यास, आरीफ खान, सब्बीर हुसैन, राकेश धारू, मुकेश व गिरधारी लाल ने पुराने यादगार नगमों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का संचालन कपिल मिर्धा ने किया।