14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर से निकले इकलौते पुत्र का शव कायलाना में मिला

- आत्महत्या का अंदेशा- झील के किनारे मोपेड व मोबाइल मिलने पर गोताखोरों ने तलाश कर शव निकाला
less than 1 minute read
Google source verification
घर से निकले इकलौते पुत्र का शव कायलाना में मिला

घर से निकले इकलौते पुत्र का शव कायलाना में मिला

जोधपुर.
पेयजल की प्रमुख स्त्रोत कायलाना झील में शुक्रवार शाम एक युवक का शव मिला। राजीव गांधी थाना पुलिस ने परिजन को सूचित कर शव मोर्चरी में रखवाया।
थानाधिकारी मूलसिंह भाटी के अनुसार प्रतापनगर में चौकी के पीछे इन्द्रा कॉलोनी निवासी प्रवीण (25) पुत्र सुभाष सोलंकी का शव कायलाना में मिला। उसकी मोपेड व उस पर मोबाइल सिद्धनाथ मंदिर के पास झील के किनारे मिला था। चालक के झील में डूबने का अंदेशा होने पर गोताखोरों ने पुलिस को सूचना दी। गोताखोर भरत चौधरी, सुनील वाल्मिकी, जितेन्द्र मालवीय, पवन सोनी, नारायण, रामू, अशोक, राधेश्याम व घेवर ने नौका से तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक को ढूंढ निकाला। उसे बाहर निकल लेकर आए, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
पुलिस ने परिजन को सूचित किया। प्रारम्भिक जांच के बाद शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मृतक एम.कॉम डिग्रीधारक था। वह सुबह 6 बजे मोपेड लेकर घर से निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। परिजन ने तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं लग पाया। इस बीच, उसकी मोपेड व मोबाइल झील किनारे मिले थे। पुलिस को अंदेशा है कि उसने आत्महत्या की होगी। कारण पता नहीं लग पाया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग