30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्वैलरी शोरूम में सेंध, लाखों के आभूषण चोरी

- सरदारपुरा में गोल बिल्डिंग से जालोरी गेट रोड पर वारदात- पिछले दरवाजे से घुसे चोर, सीसीटीवी कैमरों के तार तोड़े व डीवीआर भी चुरा ले गए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 16 Jun 2021, 1:43 AM IST

ज्वैलरी शोरूम में सेंध, लाखों के आभूषण चोरी

ज्वैलरी शोरूम में सेंध, लाखों के आभूषण चोरी

जोधपुर.
सरदारपुरा थानान्तर्गत गोल बिल्डिंग से जालोरी गेट रोड पर प्रथम मंजिल पर बने ज्वैलरी शोरूम में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण,73500 रुपए और डीवीआर चुरा ले गए। चोरों ने कैमरों के तार भी काट दिए।

पुलिस के अनुसार शास्त्रीनगर सेक्टर डी निवासी प्रमोद पुत्र कुंज बिहारी कल्ला का गोल बिल्डिंग से जालोरी गेट रोड पर मुकदंस ज्वैलरी नामक शोरूम है। चोरों ने रात को पिछले दरवाजे से शोरूम में सेंध लगाई। दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने ज्वैलरी सेक्शन के चैनल गेट पर लगे ताले तोड़े और अंदर दाखिल हुए। शोरूम में सभी फर्नीचर और शो-केस के ताले तोड़ दिए। सभी फ्लोर पर कैमरे टूटे हुए थे। इनकी केबलें भी काट दी गईं थी। चोरों ने 73560 रुपए, 36 ग्राम सोने का सिक्का, 130 ग्राम चांदी के सिक्के, डायमण्ड की एक रिंग, चांदी की पायल, जर्मन सिल्वर ज्वैलरी, चांदी का छतर और चांदी की कई मूर्तियां व 2.75 लाख रुपए की कलर स्टोन की मालाएं चुरा लीं। प्रमोद कल्ला की तरफ से मामला दर्ज कर उप निरीक्षक मुकेश मीणा जांच कर रहे हैं।
तिजोरी नहीं टूटने से बचे कीमती आभूषण

शोरूम में एक तिजोरी भी रखी है। जिसमें कीमती सोने-चांदी के अलावा डायमण्ड ज्वैलरी भी रखी हुई थी। चोरों ने इस तिजोरी को भी तोडऩे का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। वरना चोर लाखों के और आभूषण चुरा ले जाते।