18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
VIDEO : जोधपुर से लापता इस महिला पर है पांच लाख रुपए का इनाम, ढूंढने में सीबीआई को आ रही छीकें
Play video

VIDEO : जोधपुर से लापता इस महिला पर है पांच लाख रुपए का इनाम, ढूंढने में सीबीआई को आ रही छीकें

सीबीआई की मुम्बई शाखा की विशेष अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरू की थी।

Google source verification

जोधपुर . देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी सीबीआई भी जिले के बोरूंदा थानान्तर्गत भंवरियों की ढाणी से लापता सुमन उर्फ सुपा भंवरिया को ढूंढ नहीं पा रही है। पांच साल से गायब सुमन का पता लगाने के लिए जांच कर रही सीबीआई मुम्बई की विशेष अपराध शाखा ने सूचना देने वाले को पांच लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।


सीबीआई सूत्रों के अनुसार बोरूंदा थानान्तर्गत भंवरियों की ढाणी निवासी सुमन उर्फ सुपा 35 पत्नी रामदेव जाट 13 जुलाई 2013 से गायब है। बोरूंदा थाने में उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था लेकिन पुलिस उसे ढूंढ पाने में विफल रही थी। हाईकोर्ट के आदेश पर मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सीबीआई की मुम्बई शाखा की विशेष अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरू की थी। लेकिन पांच साल होने को है और अभी तक सुमन का कोई सुराग नहीं लग पाया है। ऐसे में सीबीआई ने महिला का पता लगाने के लिए पांच लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है। सीबीआई का कहना है महिला के बारे में जानकारी देने वाले को पांच लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।