
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार शाम 7.30 बजे जोधपुर पहुंचेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे सोमवार रात 8 बजे उम्मेद उद्यान स्थित जनाना गार्डन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। अगले दिन मंगलवार को उदय मंदिर स्थित कायमखानी हॉस्टल में मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वे मंगलवार दोपहर 1:15 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर नाथद्वारा जाएंगे।
इनका लोकार्पण
- मथुरादास माथुर अस्तापल में साइकोलॉजिकल काउंसलिंग सेंटर।
- महात्मा गांधी अस्पताल में 150 बैड का मातृ एवं शिशु केंद्र।
- महात्मा गांधी अस्पताल में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग।
- मथुरादास माथुर अस्पताल में 100 बैडेड कॉटेज वार्ड।
- मथुरादास माथुर अस्पताल में ओटी ब्लॉक।
वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की ओर से सोमवार को आसोप से केरू तक सत्ता संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। आरएलपी सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में जोधपुर जिले की चार विधानसभा भोपालगढ़, बिलाड़ा, जोधपुर व लूणी के विभिन्न क्षेत्रों से यात्रा निकाली जाएगी।
Published on:
02 Oct 2023 10:01 am
