29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाल अपचारियों ने चाकू से वार कर की थी हत्या, एक पकड़ा

- जांघ पर चाकू के वार से युवक की हत्या का खुलासा, सीसीटीवी फुटेज से आया पकड़ में
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 30 Aug 2021, 1:29 AM IST

बाल अपचारियों ने चाकू से वार कर की थी हत्या, एक पकड़ा

बाल अपचारियों ने चाकू से वार कर की थी हत्या, एक पकड़ा

जोधपुर.
महामंदिर थाना पुलिस ने भदवासिया पुल के पास सांसी बस्ती की गली में तकरार के पैदल युवक की जांघ में चाकू से वार कर हत्या करने का खुलासा कर रविवार को एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया। एक अन्य बाल अपचारी पकड़ में नहीं आ सका।

थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि गत 26 अगस्त की शाम भदवासिया पुल से सांसी बस्ती में जाने वाली गली पर झगड़े में एक युवक के घायल व बेहोश होने की सूचना मिली। पुलिस ने उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मृत्यु हो गई थी। दूसरे दिन उसकी पहचान मध्यप्रदेश में नीमच जिले के केंट थानान्तर्गत नई आबादी निवाीस लखन यादव पुत्र गुलाबचंद यादव के रूप में हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो युवकों के लखन से झगड़ा करने व एक युवक के चाकू मारने के सुराग मिले। बाइक नम्बर से तलाश कर दोनों की पहचान की गई। इनके ठिकानों पर दबिश देकर एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया। जबकि दूसरे बाल अपचारी की तलाश की जा रही है।
दुकान में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

महामंदिर थाना पुलिस ने भदवासिया सब्जी मण्डी में एक दुकान में चोरी के मामले में रविवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि नागौरी गेट राम मोहल्ला निवासी गीतांश देवड़ा की सब्जी मंडी में दूसरी मंजिल स्थित दुकान में बैग व उसमें रखे 40-50 हजार रुपए चोरी हो गए। वह सुबह आठ बजे लघुशंका करने के लिए शौचालय गया था। पीछे चोरी हो गई। इस संबंध में मामला दर्ज कर तलाश शुरू की गई। संदिग्धों से जांच के बाद नागौरी गेट में सिंधी भुट्टों का बास निवासी फैयाज मोहम्मद पुत्र लियाज मोहम्मद व नागौरी गेट निवासी मोहम्मद जाविद उर्फ राजा पुत्र मोहम्मद शाकिर को गिरफ्तार किया गया।