कार्यक्रम समन्वयक फादर जोस मथाइस ने बताया कि क्रिसमस कैरोल्स कार्यक्रम में एसएम चर्च, सेंट थेरसास चर्च, सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च, मिशन इंडिया चर्च, सेवन्थ-डे-एडविस्ट चर्च, ब्रदरन एसेम्बली चर्च, क्राइस्ट चर्च, सेंट मदर टेरेसा आश्रम सिस्टर्स, पेंटीकॉस्टल चर्च, फिलेडेल्फिया चर्च व मिशन इंडिया चर्च जुड़े मसीही समाज के १५० से अधिक बच्चे और युवा यीशु मसीह जन्म संदेश पर आधारित भक्ति गीत व रंगारंग नृत्य प्रस्तुत प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में एमडब्ल्यू फिलिप, रेव्ह. एनएम बरनाबास, रेव्ह. मीना भाटी, रेव्ह. मनीष राव, पास्टर फ्रेंकलिन, रेव्ह. स्टीफन सैमसन, रेव्ह. बिनॉय जॉन, पास्टर सैमराजा व पास्टर राजू थॉमस आदि के सान्निध्य में क्रिसमस कैरोल्स प्रस्तुत किया जाएगा।