
हिस्ट्रीशीटर को छोड़ भागे साथी तलाश में सीआइडी सीबी की दबिशें
जोधपुर.
डिगाड़ी फांटा पर पुलिस से मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर की मौत के मामले में फरार एक युवक की धरपकड़ के लिए सीआइडी सीबी की जयपुर टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिशें दीं, लेकिन वो पकड़ में नहीं आ पाया।
सीआइडी सीबी सूत्रों के अनुसार प्रकरण में पुलिस की जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर लवली कण्डारा की मृत्यु हो गई थी। उसके साथ कार में पांच और व्यक्ति भी सवार थे। इनमें से इसाइयों का कब्रिस्तान निवासी अजय पुत्र कालूराम सरगरा, भगत की कोठी निवासी आशीष पुत्र अरविंद कुमार, भैरूजी चौराहे के पास रेलवे कॉलोनी निवासी संजयसिंह पुत्र मोहनसिंह भाटी और खेड़ी सालवा निवासी अनिल पुत्र पप्पाराम बिश्नोई को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। इनका साथी राहुल मीणा मौके से फरार हो गया था। जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर तलाशी ली। सीआइडी सीबी के उपाधीक्षक पुष्पेन्द्रसिंह ने परिजन से राहुल का पता लगाने का आग्रह किया है, लेकिन वह अभी तक पकड़ में नहीं आ पाया।
गौरतलब है कि गत 13 अक्टूबर को रातानाडा में लवली कण्डारा को पकडऩे के दौरान पुलिस पर फायरिंग की गई थी। जवाबी फायरिंग में लवली की मौत हो गई थी।
Updated on:
26 Oct 2021, 1:41 AM IST
Published on:
26 Oct 2021, 1:41 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.