भाजपा में दौड़ जयपुर तक भाजपा की ओर से दावेदारी कर रहे लोगों का मजमा जयपुर में जमा हुआ है। अधिकांश लोग मुख्यमंत्री और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक को अप्रोच कर रहे हैं। इसके अलावा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से नियुक्त पदाधिकारियों के यहां भी दावेदारी की जा रही है।
कांग्रेस में पहले जयपुर अब दिल्ली में डेरा कांग्रेस में कुछ दिन पहले तक दावेदारों का डेरा जयपुर में था। अब सूची कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव अशोक गहलोत के साथ शीर्ष नेतृत्व तक जाने के बाद कई दावेदार दिल्ली में डेरा डाल चुके हैं। शीर्ष नेतृत्व तक अपनी बात पहुंचाने के लिए वे हर संभव जुगाड़ तलाश रहे हैं।
मंदिर-गुरु के यहां लगा रहे ढोक जोधपुर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के कई दावेदार ऐसे भी हैं जो अपने ईष्ट देव के यहां लगातार ढोक लगा रहे हैं। कई लोग अपने गुरु से आशीर्वाद लेकर टिकट की दौड़ में शामिल हो रहे हैं। कई दावेदार बाबा रामदेव मंदिर रुणेचा, नाकोड़ाजी, नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर, सालासर बालाजी जैसे अपने ईष्ट देवों के दरबार में हर सप्ताह हाजिरी लगा रहे हैं।