
जोधपुर।
जोधपुर संसदीय सीट (Lok Sabha Election 2019) पर भाजपा ने जहां अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया, वहीं होली के मौके पर कांग्रेसजन भी राजनीतिक रंग उड़ाते दिखे। बुधवार को शहर कांग्रेस के स्नेह मिलन समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) खुद पूरे दिन तीनों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से मिले। यहां सभी नेताओं ने फिर एकस्वर में वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) को टिकट दिलवाने की मांग की।
पिता गहलोत ने बेटे को दी ऐसी नसीहत
वैभव खुद भी पहली बार मंच पर आए और बोले, पार्टी ने मौका दिया तो सभी के साथ खड़ा रहूंगा। पार्टी ने कोई और प्रत्याशी तय किया तो सभी मिलकर उसे जिताएंगे। इसके बाद पिता अशोक गहलोत ने उन्हें नसीहत दी कि टिकट मिले तो ठीक, वरना घर मत बैठना। सीएम की ये बात सुनकर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग गहलोत की बात की तारीफ करने लगे। पार्टी में भी इस बात की चर्चाएं होने लगी और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम की प्रशंसा की।
इस दौरान सीमए गहलोत ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोबाइल पूर्व पीएम राजीव गांधी लाए थे। मोदी ने केवल इसका फायदा उठाया। कांग्रेस ने मोदी को सेल्फी लेना सिखाया है।
26 को आएंगे राहुल गांधी, सूरतगढ़-बूंदी से करेंगे प्रचार का आगाज
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 26 मार्च को प्रदेश के दौरे पर आएंगे और चुनाव प्रचार का बिगुल बजाएंगे। पार्टी के अधिकृत सूत्रों के अनुसार 26 मार्च को राहुल गंगानगर के सूरतगढ़ और बूंदी में सभा को संबोधित करेंगे। जयपुर के रामलीला मैदान में शक्ति बूथ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जयपुर में रोड शो की तैयारियां भी की जा रही हैं। इससे पहले राहुल ने 11 अगस्त 2018 को जयपुर में सभा और रोड शो किया था।
वहीं भाजपा की पहली सूची में झुंझुनूं सीट से मंडावा विधायक नरेंद्रकुमार खींचड़ को प्रत्याशी बनाया गया है। 2014 में चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचीं प्रदेश की एकमात्र महिला सांसद संतोष अहलावत का टिकट काट दिया गया है। 2014 में अहलावत ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजबाला ओला को 2 लाख 33 हजार 835 मतों से शिकस्त दी थी। लेकिन सूत्रों की मानें तो अहलावत का पार्टी के भीतर विरोध था और इस बार उनका टिकट कटने के कयास लगाए जा रहे थे। उधर टिकट की घोषणा के बाद अहलावत समर्थकों ने शुक्रवार को सांसद निवास पर बैठक बुलाई। इसमें अहलावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं से चर्चा कर कोई निर्णय लिया जाएगा।
Published on:
23 Mar 2019 10:29 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
