सीएम ने अपनी योजनाएं और शहर में किए गए कार्यों के बदले जनता से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में शासन बदलने की जो परिपाटी है वह बहुत हो गई। इस बार लगातार भाजपा को ही शासन करवाने की जनता की जिम्मेदारी दी है। सभा को केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत एवं पीपी चौधरी ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में वन मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर, पंचायतराज मंत्री राजेंद्र राठौड़, स्वायत्तशासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी, जिला प्रभारी मंत्री सुरेंद्र गोयल, राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, रामनारायण डूडी समेत कई विधायक मौजूद थे।